फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2 lakh 73 thousand robbers looted by the Saraf

लुटेरे ने सर्राफ से लूटे 2 लाख 73 हजार

Fri, 17 Oct 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 17 Oct 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
2 lakh 73 thousand robbers looted by the Saraf

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पुलिस सुस्त हो गई, जबकि बदमाश बेखौफ हो गए। बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सर्राफ और उसके पुत्र को पिस्टल दिखाकर 2 लाख 73 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं, बदमाश सर्राफ के गले से सवा चार तोले की सोने की चेन छीनकर भी ले गए।

विज्ञापन


शोर मचाने पर बदमाशों ने पिता- पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। लूट की घटना से शहर पुलिस में हड़कंप मच गया। डीएसपी और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित पिता और पुत्र से पूछताछ की। घटना से व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर सर्राफ रामौतार उर्फ लाला की मनोहर लाल एंड संस नाम से दुकान है। वह रात में करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर शंकर कॉलोनी स्थित अपने घर पुत्र पंकज के साथ बाइक से लौट रहा था। पिता और पुत्र जैसे ही घर के बाहर पहुंचे तो उसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश वहां पहुंच गए। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन दोनों को कवर कर लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रामौतार और पंकज दहशत में आ गए। बदमाशों ने रामौतार से 2 लाख 73 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट का उन्होंने विरोध भी किया, लेकिन गोली मारने की धमकी से वह शांत हो गए। यही नहीं, बदमाश भागते वक्त रामौतार के गले से सवा चार तोले की सोने की चेन भी लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद सर्राफ ने शोर मचाया। शोर- शराबा होने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।

शहर पुलिस को लूट की सूचना फोन पर दी गई। डीएसपी रमेश कुमार और इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही कुछ व्यापारियों ने उनका घेराव कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। डीएसपी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि लूटपाट करने वाले बदमाशों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा, तभी व्यापारी शांत हुए। घटना के बारे में पूछताछ करने के बाद डीएसपी ने थाना पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने लुटेरों की तलाश की, मगर उनका सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है।


दो चेन भी झपटी
शहर में चर्चा रही कि बृहस्पतिवार को अलग- अलग दो जगह बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से चेन झपटी। एक घटना अग्रवाल स्वीट्स और दूसरी रेलवे रोड पर हुई। हालांकि इस तरह की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इस कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed