फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहा दयानंद, विभिन्न संगठनों ने किया संघर्ष का ऐलान

तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहा दयानंद, विभिन्न संगठनों ने किया संघर्ष का ऐलान

Sat, 02 Feb 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहा दयानंद, विभिन्न संगठनों ने किया संघर्ष का ऐलान
तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहा दयानंद, विभिन्न संगठनों ने किया संघर्ष का एलान
विज्ञापन

भिवानी। नई अनाज मंडी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने से नाराज अभिभावक सम्मेलन के संयोजक दयानंद गर्ग की अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को अनेक जनसंगठनों एवं व्यापारी वर्ग के लोगों ने पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उन्हें समर्थन दिया। वहीं दयानंद गर्ग के समर्थन में उतरे स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार ने कहा कि उनके संगठन ने फैसला किया है कि अगर अरविंद केजरीवाल धरना स्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे दयानंद गर्ग को नहीं उठाते हैं तो फिर प्रदेशभर में उनके खिलाफ पांच लाख पंफ्लेट बांटे जाएंगे।
बुधवार से अनशन पर बैठे अभिभावक सम्मेलन के संयोजक दयानंद गर्ग ने बताया कि उन्होंने केजरीवाल में आस्था रखते हुए उन्हें सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। दयानंद गर्ग ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के भक्त हैं और वे उनके भगवान हैं। एक भक्त के बुलावे पर भगवान को आना चाहिए। इस दौरान अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल स्थल पर काठमंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया। आल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप रोहिल्ला व अध्यक्ष एडवोकेट संजय अग्रवाल ने भी दयानंद गर्ग को समर्थन दिया।
विज्ञापन

---
दो बाद जांच के लिए पहुुंची चिकित्सकों की टीम
दयानंद गर्ग का स्वास्थ्य भी लगातार गिरता जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की एक टीम भी धरना स्थल पर पहुुंची और गर्ग के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि दिन में दो बार उनके स्वास्थ्य की जांच होगी। सुबह करीबन 11 बजे और शाम करीब साढ़े 7 बजे भी उनका स्वास्थ्य जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed