फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गायकों ने चार घंटे बिखेरे सुरों के जलवे

गायकों ने चार घंटे बिखेरे सुरों के जलवे

Mon, 21 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
गायकों ने चार घंटे बिखेरे सुरों के जलवे
गायकों ने चार घंटे बिखेरे सुरों के जलवे
विज्ञापन

भिवानी
शहर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में मुकेश के मुरीद संस्था की ओर से आयोजित एक शाम मुकेश के नाम कार्यक्रम में 16 एकल और छह युगल प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एएस नारंग रहे। इस दौरान करीब चार घंटे सुरों की सरिता बही। इस अवसर पर पार्श्व गायक मुकेश के गीत पेश कर प्रतिभागी गायकों ने उन्हें सुरों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में शीतल, सूरज कुमार व नीतिका ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं संजय दुआ और शीतल और डा. शिवकांत व इंदु परमार की प्रस्तुति को खूब तालियां मिलीं।

कार्यक्रम में 5100 रुपये का प्रथम पुरस्कार शीतल ने जीता। दूसरे स्थान पर विनोद व तीसरे पर रवि रहे। 3100 रुपये की इनामी प्रस्तुति सूरज कुमार ने जीती। जबकि दूसरे स्थान पर शंकर व सतीश रहे। नीतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 2100 रुपये का पुरस्कार जीता। राहुल शर्मा दूसरे और मुकेश तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डा. तरसेमलाल शर्मा, डा. रविंद्र राही, प्रोफेसर श्याम वशिष्ट व सोमबीर शामिल रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रोशन लाल, विशिष्ट अतिथि के तौर पर यमुनानगर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर वशिष्ठ, वीरेंद्र प्रसाद, डा. डीके मित्तल, नरेंद्र शर्मा व सीनियर सिविल जज आशुतोष मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक डा. शिवकांत शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed