फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग में हुए रोमांचक मुकाबले

राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग में हुए रोमांचक मुकाबले

Mon, 10 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग में हुए रोमांचक मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। राज्य स्तरीय 31 वीं पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लड़कियों के वर्ग में भिवानी की टीम चैंपियन बनी तो लड़कों में करनाल की टीम चैंपियन रही। रविवार को भीम स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले हुए।
लड़कों के सीनियर वर्ग के 66 किलोभार वर्ग में करनाल के नवीन ने 680 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर फरीदाबाद के सुमित राघव रहे। उन्होंने 630 किलो वजन उठाया। पलवल के कुमार पल 420 किलो वजन उठाकर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

74 किलो भार वर्ग में पलवल के कुलवीर डागर ने 604 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान हिसार के बजरंग ने 600 किलो वजन उठाकर प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर भिवानी के मनीष रहे। उन्होंने 375 किलो वजन उठाया। 83 किलो भार वर्ग के खिलाड़ियों में करनाल के विजय सिंह 732 किलो वजन उठाकर प्रथम रहे। द्वितीय रहे फरीदाबाद के योगेश सागर ने 535 किलो वजन उठाया। तृतीय स्थान रहे पलवल के मोहित ने 360 किलो वजन उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के 66 किलो भार वर्ग में सोनीपत के नीरज कटारी ने 480 किलो वजन उठाकर प्रथम, फरीदाबाद के अर्जुन सिंह 445 किलो वजन उठाकर द्वितीय, पलवल के हरीश ने 395 किलो वजन के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
74 किलो वजन प्रतिभागी में प्रथम स्थान पर आशीष भिवानी ने 670 किलो वजन उठाया। पलवल के कुलवीर डागर ने 604 किलो वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर रहे विकास कुमार भिवानी ने 560 किलो वजन उठाया।
83 किलो वजन प्रतिभागी खिलाड़ियों में करनाल के विजय सिंह ने 732 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पलवल के विकास ने 575 किलो वजन उठाकर द्वितीय स्थान पाया। तृतीय स्थान पर सोनीपत ललित ने 545 किलो वजन उठाया।
लड़कियों के सीनियर वर्ग में 43 किलो ग्राम सीनियर वर्ग में रोहतक की एकता ने 192 किलो ग्राम वजन उठाकर प्रथम, 155 किलो वजन उठाकर भिवानी की संतोष ने द्वितीय प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में भिवानी की सीता ने 227 किलो वजन उठाकर प्रथम, 155 किलो वजन के साथ भिवानी की संतोष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलो भार वर्ग में सोनीपत की प्रियंका ने प्रथम, भिवानी की मीना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में भिवानी की टीम चैंपियन रही। सोनीपत की टीम रनर-अप रही और फरीदाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में करनाल की टीम चैंपियन बनी। भिवानी की टीम दूसरे और पलवल की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों में भिवानी की रेणु और लड़कों में करनाल के नवीन जुनेजा को बेस्ट प्लेयर चुना गया। कोच गोपाल कृष्ण ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed