{"_id":"6467d9db92f82366650bae34","slug":"1716-cusec-water-level-increased-in-canals-demand-for-2100-cusec-water-bhiwani-news-c-21-1-137475-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नहरों में बढ़ा 1716 क्यूसेक पानी का स्तर, 2100 क्यूसेक पानी की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नहरों में बढ़ा 1716 क्यूसेक पानी का स्तर, 2100 क्यूसेक पानी की डिमांड
Sat, 20 May 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
दिनोद रोड पर फैला पानी और कीचड़।
भिवानी। ज्येष्ठ माह की गर्मी की तपिश अब लोगों का कंठ सुखाने लगी है। जिससे गर्मी में पेयजल की डिमांड डेढ़ गुणा तक बढ़ गई है, मगर पेयजल आपूर्ति में कोई सुधार नहीं है। नहरों में 1716 क्यूसेक पानी चल रहा है,जबकि डिमांड 2100 क्यूसेक की भेजी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी भी नहरों में कम पहुंचे पानी को लेकर तीन दिन अतिरिक्त पानी बढ़वाने को लेकर मुख्यालय से लगातार संपर्क साध रहे हैं।
जिले के 97 जलघर के टैंकों और 66 ग्रामीण तालाबों में पानी से भरने संबंधित विभागों के कर्मचारी जुटे हैं। सुंदर ग्रुप की नहरों में 13 मई से पानी चल रहा है। शुरुआत में करीब एक हजार क्यूसेक पानी ही पहुंचा था। जिसके बाद अब पानी का स्तर 1716 क्यूसेक तक पहुंचा है, मगर डिमांड 2100 क्यूसेक पानी की है। फिलहाल शहरी और ग्रामीण स्तर के जलघर के टैंक आधे ही भरे हैं, जिन्हें लबालब करने के लिए भी अब तीन दिन और लगेंगे। हालांकि नहरों में पानी 20 मई तक चलेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि तीन दिन अतिरिक्त नहरी पानी की मांग भी रखी गई है। जिसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। मई की गर्मी में ग्रामीण व शहरी जलघर के टैंकों को पानी से भरना जरूरी है, तभी लोगों की प्यास बुझाना संभव हो पाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी का स्तर पहले से बढ़ा है। तीन दिन अतिरिक्त पानी दिए जाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं, इसको लेकर मुख्यालय के उच्चाधिकारियों से भी बातचीत चल रही है। हमारा प्रयास है कि सभी जलघरों के टैंक और ग्रामीण तालाब पानी से लबालब भर दिए जाएं, ताकि पेयजल को लेकर कोई परेशानी न बने।
-जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता भिवानी वाटर सर्विसेज भिवानी सिंचाई विभाग।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर के जलघर टैंकों में अभी आधा पानी ही भरा गया है। जबकि इन्हें पूरी तरह से भरने की कोशिश की जा रही है। अगर अतिरिक्त पानी मिला तो पुराने जलघर का नया टैंक भी भर दिया जाएगा। ताकि शहर में किसी तरह की पानी को लेकर कोई किल्लत न रहे।
-सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।