फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   फेस्टिवल सीजन में स्टॉल लगाने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान, सामान जब्त

फेस्टिवल सीजन में स्टॉल लगाने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान, सामान जब्त

Tue, 30 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन में स्टॉल लगाने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान, सामान जब्त
नप ने फुटपाथ पर स्टॉल लगान
विज्ञापन

भिवानी। त्योहारी सीजन में बाजारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने ट्रैफिक पुलिस के साथ बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने दुकानों के बाहर लगी स्टॉलों से चार ट्रैक्टर ट्राली भरकर सामान जब्त किया गया। पुलिस की मौजूदगी के चलते दुकानदार खुलकर विरोध नहीं कर सके। शाम को दुकानदार डीसी से मिलने पहुंचे और नप की कार्रवाई को गलत बताया।
त्योहार के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। जिसके कारण बाजारों में जाम की स्थिति बनने लगी है। जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक ने जाम से निपटने क लिए अतिक्रमण हटवाने की योजना बनाई। सुबह करीब साढ़े 11 बजे घंटाघर चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की गई। अभियान में नप की टीम के अलावा करीब 20 से 25 ट्रैफिक पुलिस के जवान और होमगार्ड ने एसएचओ ट्रैफिक प्रेम सिंह के मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप
बाजारों में त्योहारी सीजन के चलते दुकानों के बाहर स्टॉल लगी थी। अधिकतर दुकानदारों ने स्वयं ही स्टॉल लगा रख थे। तो कुछ ने अपने दुकानों के बाहर नप की जगह और फुटपाथ को ही किराये पर दे रखा था। जहां स्टाल सजी थी। अचानक पहुंची नप टीम ने जाते ही स्टॉल पर रखा सामान उठाकर ट्रैक्टर ट्रालियों में डालना शुरू कर दिया। जिस कारण बाजार में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार तो खुद ही अपना सामान समेटने लगे। नप की टीम घंटाघर से सराय चौपटा, नया बाजार होते हुए रोहतक गेट पर कार्रवाई कर महम गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए हांसी गेट तक पहुंची। अभियान के दौरान नप की चार ट्रैक्टर ट्रालियां सामान से पूरी तरह भर चुकी थी। ट्रालियों में जगह नहीं होने की सूरत में हांसी गेट पर ही अभियान खत्म किया गया और जब्त किए सामान को नप कार्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माने के बाद लौटाया जाएगा सामान
नगर परिषद की ओर से जब्त किया सामान दुकानदारों को जुर्माना भरने पर मिलेगा। अभियान का नेतृत्व कर रहे नप के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि सामान की कीमत का करीब 50 फीसदी तक जुर्माना लगाया जाएगा ताकि दुकानदार दोबारा से गलत तरीके से अतिक्रमण ना करें।
डीसी दरबार पहुंचे दुकानदार, नप की कार्रवाई को बताया गलत
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस की मौजूदगी के चलते दुकानदार खुलकर विरोध नहीं कर सके, लेकिन अभियान के बाद शाम को एकत्रित होकर डीसी दरबार पहुंचे। यहां दुकानदारों ने नप की कार्रवाई को गलत बताया। कुछ ने कहा कि त्योहार सीजन में ही दुकानदार स्टॉल लगाते है। इसी समय उन्हें कुछ उम्मीद रहती है और उसे नप कर्मचारी खत्म कर देते है।

दो रेहड़ियां नहीं हटाने पर विवाद
घंटाघर चौक से सराय चौपटा मार्ग पर चलते ही दाई ओर दो फलों की रेहड़ियां लगी थीं। जिन्हें हटाया नहीं गया। दुकानदारों और रेहड़ी चालकों ने आरोप लगाया कि इन्हें जानबूझकर नहीं हटाया जा रहा। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सोमवार को नप के एसआई और ट्रैफिक एसएचओ को कहा भी। फिर भी इन्हें नहीं हटाया गया। इस बारे में नप एसआई संजय ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। आज इन्हें नहीं हटाया तो कल हटवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed