फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   157 accused arrested in four months, case registered against 22 for possessing illegal weapons

Bhiwani News: चार माह में पकड़े 157 आरोपी, अवैध हथियार रखने वाले 22 पर केस

Sun, 04 May 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 04 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
157 accused arrested in four months, case registered against 22 for possessing illegal weapons
भिवानी। जिला पुलिस की ओर से जनवरी से अप्रैल माह में अवैध हथियार, नशीले पदार्थो, अवैध शराब बेचने वालों, सट्टा खेलने वाले कुल 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत चार महीने में पुलिस ने बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ 22 मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

इनमें 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 मामले दर्ज किए हैं। इनमें 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम संशोधन 2020 के तहत 50 मामले दर्ज किए है।
विज्ञापन

इनमें 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस की ओर से 263 लीटर लाहन व कुल 58 बोतल अवैध शराब कच्ची बरामद की गई है। साथ ही, 3 अवैध शराब की भट्टी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने जुआ एवं सट्टा खेलने वालों व्यक्तियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 13 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपियों से 2,29,300 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी का विवरण :
अवैध पिस्तौल : 26
रिवाॅल्वर : 01
बंदूक : 01
कारतूस : 38

बरामद नशीले पदार्थ :
गांजा : 91 किलो 987 ग्राम
हीरोइन : 94 ग्राम 320 मिलीग्राम
चरस : 03 किलो 380 ग्राम
अफीम : 03 किलो 40 ग्राम
डोडा पोस्ट : 123 किलो 50 ग्राम
स्मैक : 9 ग्राम 40 मिलीग्राम

बरामद अवैध शराब :
देसी शराब ठेका : 3353 बोतल
अंग्रेजी शराब : 309 बोतल
बीयर : 1,049 बोतल

सभी प्रबंधक थाना और चौकी इंचार्ज को उनके क्षेत्र में अपराध करने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ व सट्टा खेलने, अवैध शराब बेचने या अन्य किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी मिलती है। तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112, 01664-242744, 88140-11461 पर तुरंत सूचित करें।
- मनबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed