फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   - हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

- हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

Mon, 22 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
- हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

विज्ञापन
भिवानी। हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों को सरकारी विभागों में काम करने वाले कच्चे व पक्के कर्मचारी, ट्रेड यूनियनों, जनसंगठनों, छात्र संगठनों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों का पूरा समर्थन मिल रहा है। कुछ कर्मचारी संगठनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है तो कुछ सोमवार को इसकी घोषणा करेंगे।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रवक्ता संदीप सांगवान ने सभी कर्मचारी संगठन निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। विभागों को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ का हड़ताल का ऐलान
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने राज्य स्तरीय अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। महासंघ से जुड़े सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, बोर्डों, कार्पोरेशन इत्यादि के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। जिला महासचिव जयवीर नाफरिया ने बताया कि हड़ताल का फैसला प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया। इसके तुरंत बाद जिला भिवानी की महासंघ की आपात बैठक बुलाई गई जिसमें सभी विभागों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बैठक में जिलाप्रधान सूरजमल लेघां, धर्मबीर पुट्ठी, जयप्रकाश बुडानिया, पूर्ण गुर्जर, राजेश जांगड़ा, कर्मबीर यादव, ओमबीर राणा, जगदीश यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भिवानी। अतिथि अध्यापकों ने प्रधान विजय सिंह सभरवाल की अध्यक्षता में बैठक कर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया।
कैरू। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के खंड प्रधान जयप्रकाश ने कहा कि वे भी रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान सूरजमल लेघां, मंजीत देवराला, मनोज देवराला, राजकुमार, सतपाल, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में 22 अक्तूबर को पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ प्रदेशभर में डिपो व सब डिपो पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करके रोडवेज कर्मियों को समर्थन देंगे। यह बात यूनियन के राज्य प्रधान शिवकुमार पराशर ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक विभागों जैसे परिवहन, बिजली, पानी, सिवरेज, शिक्षा व स्वास्थ्य में निजीकरण लागू करके जनता के प्रति सरकार की जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ने का कार्य कर रही है।
भिवानी। इंटक राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला प्रधान रामौतार खोरड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा रोडवेज निजीकरण की नीति जनता से सीधी नुकसान करने की है। वे अपने कार्यालय में मजदूरों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पर राकेश बलियाली, दिलबाग प्रजापत , कुसुम कुमारी, कविता रानी, अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र मुंढाल, सुरेंद्र तालू, सुमित नागर, साधूराम, फूल सिंह, विजय कुमार, कांता, सुमित्रा, संतोष, संजय, विनोद कुमार उपस्थित थे।
भिवानी। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की बैठक जिला प्रधान मूर्ति बीजारणीयां, ब्लॉक प्रधान बिमला व सरोज चहल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपप्रधान सावित्री सहारण व प्रेमलता मुख्य रूप से उपस्थित हुई। जिला प्रधान मूर्ति बीजारणीयां ने रोडवेज की हड़ताल को समर्थन दिया। इस अवसर पर इन्द्रावती, मनीता, कृष्णा, सरोज गुप्ता, बिमला, सुनीता, संतोष बरालू, मुनेश, दर्शना, बसंत, केलापती, कमला, कविता, मायाकोर, अनिता, सरोज व प्रेमा आदि मौजूद रही।

लोहारू। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को डरने की जरूरत नहीं है। रोडवेज कर्मचारी वेतन-भत्तों या अन्य किसी निजी हित के लिए आंदोलन नहीं कर रहे अपितु विभाग का निजीकरण रोकने व रोजगार बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। लोहारू में राज्य परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते परिवहन सेवाएं बुरी तरह बाधित हुई हैं। इस त्यौहारी सीजन में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed