फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   150 corona patients healthy, 80 new infected found

कोरोना के 150 मरीज स्वस्थ, 80 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
150 corona patients healthy, 80 new infected found
नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 150 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 80 नए संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में मिले संक्रमित मरीजों की संख्या 3300 हो गई है। हालांकि इनमें से 2635 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और छह की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 1600 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट शनिवार सुबह तक आएगी। वहीं जिले के 1262 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है, जिसकी वजह से जांच करवाने वाले नागरिकों को चिंता सता रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में अब भी अधिक सक्रिय मरीज
जिले में कोराना संक्रमण के फिलहाल 660 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 197 मरीज शहरी क्षेत्र और 463 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं। कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़ने के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र में अधिक सक्रिय मरीज हैं। हालांकि इन दिनों वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है। फिलहाल खांसी, जुकाम, सिरदर्द के मामले मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

39 संक्रमित अस्पताल में दाखिल
जिले में सक्रिय मरीजों में से 621 घर पर ही आइसोलेट हैं, जबकि 39 संक्रमितों को अस्पताल में आइसोलेट किया हुआ है। इनमें से नौ संक्रमितों को नागरिक अस्पताल, 13 को ईएसआई अस्पताल, दो को योगीनाथ अस्पताल लोहानी, पांच को चुघ अस्पताल, एक को कदम अस्पताल, चार को पीजीआईएमएस रोहतक, दो को हिसार, दो को गुरुग्राम और एक को जयपुर के अस्पताल में आइसोलेट किया हुआ है।
सीएचसी क्षेत्र धनाना में 77 सक्रिय मरीज
जिले के ग्रामीण क्षेत्र को सात सीएचसी क्षेत्र में विभाजित किया हुआ है। इनमें से सीएचसी धनाना में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक सक्रिय मरीज है। जिले की सीएचसी धनाना में 77, सीएचसी कैरू में 57, सीएचसी लोहारू में 53, सीएचसी मानहेरू में 71, सीएचसी मीरान में 74, सीएचसी तोशाम में 65, सीएचसी जमालपुर में 66 सक्रिय मरीज हैं।

कम मरीज मिलना शुभ संकेत
जिले में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों के बजाय स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक हो रही है, जोकि शुभ संकेत है। जिले में कोरोना के फिलहाल महज 660 सक्रिय मरीज हैं और उम्मीद है ये मरीज ही जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed