फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 fake loan and credit card accounts operated in the name of a retired soldier.

Bhiwani News: सेवानिवृत्त जवान के नाम पर 15 फर्जी लोन और क्रेडिट कार्ड खाते संचालित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
15 fake loan and credit card accounts operated in the name of a retired soldier.
पुलिस को ​शिकायत सौंपते परमजीत सिंह।
लोहारू (भिवानी)। गांव बड़दू पूर्ण निवासी एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवान परमजीत सिंह के नाम पर फर्जी केवाईसी दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2005 से 2018 के बीच विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों में 15 लोन एवं क्रेडिट कार्ड खाते संचालित करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने पहचान की चोरी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इस फर्जीवाड़े से लाखों रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी हुई है। शिकायत के अनुसार परमजीत सिंह गांव बड़दू पूर्ण के स्थायी निवासी हैं जबकि जिन दिल्ली के पतों का उपयोग इन खातों को खोलने में किया गया वहां वह कभी नहीं रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी इन खातों का संचालन नहीं किया और न ही किसी बैंक या वित्तीय संस्था से इस प्रकार का कोई ऋण या क्रेडिट कार्ड लिया।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात आरोपियों ने फर्जी केवाईसी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में खाते खुलवाए। शिकायतकर्ता के अनुसार इन दस्तावेजों का उनके वास्तविक सरकारी पहचान पत्रों से कोई मेल नहीं है। इतना ही नहीं सिबिल रिपोर्ट में दर्ज जन्मतिथि भी उनके वास्तविक दस्तावेजों से अलग है जिससे फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की आशंका और मजबूत हो गई है। लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन लेने पहुंचे तो खुला फर्जी खातों का राज
परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी तब मिली जब वह एक बैंक में लोन लेने पहुंचे। बैंक मैनेजर ने उनका सिबिल रिकॉर्ड जांचा जिसमें उनके नाम पर पहले से 15 लोन और क्रेडिट कार्ड खाते संचालित होने तथा उन पर भारी बकाया राशि दर्ज होने का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने सिबिल रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कराई जिसमें बड़े स्तर पर पहचान की चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed