फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बैक अधिकारियों ने भी किए हाथ खड़े, लाल डोरे की भूमि को भी नहीं मानते सही

बैक अधिकारियों ने भी किए हाथ खड़े, लाल डोरे की भूमि को भी नहीं मानते सही

Thu, 20 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
बैक अधिकारियों ने भी किए हाथ खड़े, लाल डोरे की भूमि को भी नहीं मानते सही
प्रधानम
विज्ञापन

बवानी खेड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना की बवानी खेड़ा में फजीहत होती नजर आ रही है। हालांकि सरकार ने इस योजना के नाम पर काफी वाहवाही लूटी, लेकिन बवानी खेड़ा में इस योजना की फजीहत होती साफ नजर आ रही है। बवानी खेड़ा में योजना के लाभार्थी, बैंकों के प्रबंधक, नपा सचिव, प्रधान, पार्षद सहित जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा नपा कार्यालय में बैठकर सभी की मीटिंग ली, लेकिन कार्यवाही सिरे नहीं चढ़ पाई। हालांकि युवा पार्षद पंकज महता सभी आवेदनकर्ताओं के हित में उनकी अधिकारी के समक्ष लड़ाई लड़ते हुए नजर आए। बवानी खेड़ा में इन आवेदनों की कई बार छटनी हो चुकी है व लोगों द्वारा इन कमियों को पूरा भी किया है। लेकिन अभी तक तमाम पूरी सूची को जारी नहीं किया गया है। बताया जाता है कि केवल एक ही परिवार को एक मकान की सूची जारी की है और हालिया 43 अन्य आवेदनों को मंजूर किया गया है।

आवेदकों के चक्कर कटवा रहे बैंक प्रबंधक
बवानी खेड़ा के लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पास हुए लोन के लिए जब बैंक में भेजा जाता है तो बैंक अधिकारी उनकी असेसमेंट, लाल डोरे की रिपोर्ट को पक्का सबूत नहीं मान रहे हैं। इससे वे पार्षदों के चक्कर काट रहे हैं तो पार्षदों द्वारा बैंक अधिकारियों से बातचीत करने पर वे उन्हें कोई सीधा मुंह जवाब नहीं दे रहे।
विज्ञापन


मौका देखकर डाली जाएगी राशि
नगर पालिका सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि जो नपा कार्यालय के आधीन योजना आती है। मौका देखकर लोगों के खातों में राशि डालने का काम किया जाएगा। वे विभाग के तमाम नियमों व शर्तों का पालन करने वाले आवेदनकर्ता का ही कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की ली जाएगी बैठक : देसाई
बवानी खेड़ा नगर पालिका में उक्त समस्या का समाधान करने के लिए पहुंची जिला अग्रणी अधिकारी आशा देसाई ने बताया कि वे मामले की पूरी जांच करेंगी। लोगों को सुविधा दिलाने के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed