फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   वैश्य मॉडल समारोह : रैंप पर उतर बच्चों ने बिखेरे जलवे

वैश्य मॉडल समारोह : रैंप पर उतर बच्चों ने बिखेरे जलवे

Mon, 04 Feb 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
वैश्य मॉडल समारोह : रैंप पर उतर बच्चों ने बिखेरे जलवे
रैंप पर उतर बच्चों ने बिखेरे जलवे
विज्ञापन

भिवानी। वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन समारोह के दौरान विद्यार्थी रंग-बिरंगी ड्रेस पहन रैंप उतरे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बाल मजदूरी रोकने का संदेश दिया। वहीं मोबाइल के दुष्प्रभाव दिखाते हुए मोबाइल का कम से कम प्रयोग करने का भी संदेश दिया। समारोह में मेधावी बच्चों के साथ-साथ बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
रविवार को टिबड़ेवाल सभागार में आयोजित वार्षिक समारोह के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्यातिथि आईआरएस प्रभात कुमार, समारोह अध्यक्ष जीवन विज्ञान योगध्यान ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरत्न गुप्ता, अतिविशिष्ट अतिथि महाराजा अग्रसेन अस्पताल के संरक्षक ट्रस्टी पुरुषोत्तम दास बलियालीवाले, मुकीम ट्रस्ट के अध्यक्ष भोलाशंकर मुकीम, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव पवन बुवानीवाला, विशिष्ट अतिथि सर्राफ एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय किशन अग्रवाल, गोशाला ट्रस्ट के ट्रस्टी मदन लाल गोयल, प्राकृतिक चिकित्सालय के अध्यक्ष बृजलाल सर्राफ, निदेशक ओपी जोशी, प्राचार्या कमला गुरेजा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्यातिथि प्रभात कुमार ने कहा कि यह तकनीक एवं अनुसंधान का युग है। हमने अपने समय में बिना मूलभूत सुविधाओं के शिक्षा ग्रहण की है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम कर बुराइयों से दूर रहते हुए शिक्षा ग्रहण करें। साथ ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर कठोर परिश्रम करें और अपने देश का नाम रोशन करें। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरत्न गुप्ता ने विद्यालय में एडवेंचर क्लब की स्थापना का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्या कमला गुरेजा ने बताया कि विद्यालय की आठ गाइड्स छात्राओं को राज्यपाल ने सम्मानित किया। गाईचमदाई गैंगमई का चयन फीफा वर्ल्ड कप के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed