{"_id":"5bafd6ac867a5570ea2182ed","slug":"121538250412-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपो पर सर्वर ठप, जिलेभर में उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डिपो पर सर्वर ठप, जिलेभर में उपभोक्ता परेशान
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सर्वर ठप होने से जिलेभर के राशन डिपो पर राशन वितरण का कार्य भी पूरी तरह से ठप है। राशन वितरण की मशीन पर सिर्फ एक ही मैसेज दिख रहा है कि सर्वर कनेक्शन टाइम आउट, प्लीज चेक जीपीआरएस। मशीनों में आ रहे इन मैसेज से ना केवल डिपो होल्डर बल्कि उपभोक्ता भी परेशान हैं। तीन दिन से उपभोक्ता राशन डिपो के चक्कर काट रहे हैं, मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। इस बारे में विभाग अधिकारियों का कहना है सर्वर में समस्या है। अब कुछ जगह ठीक हुआ है। संडे को सब जगह राशन वितरित किया जाएगा।
सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, बीपीएल परिवारों को सस्ता अनाज मुहैया कराने के लिए जिलेभर में 672 राशन डिपो खोले हुए हैं। विवादों के चलते कुछों का लाइसेंस रद्द किया हुआ। राशन वितरण में डिपो होल्डर काला बाजारी ना कर सके या गैर कानूनी तरीके से राशन ना बेच सकें इसके लिए अब अनाज व अन्य खाद्य सामग्री उपभोक्ताओं को मशीन के माध्यम से वितरित की जाती है। उपभोक्ता के अंगूठे के मशीन में निशान मैच होने पर ही राशन मिलेगा।
अब यह ऑनलाइन प्रक्रिया भी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन गई है। फिलहाल डिपो पर चीनी, सरसों का तेल और अनाज वितरण के लिए आया हुआ है। उपभोक्ता पिछले तीन दिन से राशन डिपो के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें ना तो राशन मिल रहा है और ना ही कोई संतोषजनक जवाब। जिलेभर के हजारों उपभोक्ता सर्वर में आई समस्या के चलते परेशान हैं।
विज्ञापन
अब राशन डिपो पर जो अनाज, चीनी और सरसों का तेल आया हुआ है, उसे 30 सितंबर तक ही वितरित करना है यानी सिर्फ रविवार का ही दिन शेष है। शनिवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से सभी डिपो होल्डर को मैसेज किया गया कि आज सर्वर की समस्या ठीक होगी और सभी अपने डिपो पर रहे ताकि चलने पर राशन वितरित किया जा सके। इसके चलते उपभोक्ता भी डिपो पर जमे रहे। कुछ जगह सर्वर की समस्या कुछ ठीक हुई मगर अधिकतर जगह परेशानी ही रही।
चक्क कटवावै हैं, ना राशन देते, ना सही जवाब देवै
सर्वर में समस्या है और लोग डिपो होल्डर से झगड़ रहे हैं। डिपो पर उपभोक्ता राधेश्याम, रानिवास, पंकज ने बताया कि तीन दिन तै चक्कर काटन लाग रे हैं, ना तो राशन देते और ना ही सही सा जवाब देते कि कद देवंगे।
जिले में है 672 राशन डिपो
जिला में 672 उचित मूल्य की दुकानें खोली गई हैं। इन दुकानों पर विभाग की ओर से सस्ती दर पर खाद्य सामग्री कार्डधारकों को उपलब्ध करवाई जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में 538 और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 134 डिपो है। जिला में कुल 3,64,712 राशन कार्डधारक है। इनमें 1,64,818 एपीएल, 30,645 स्टेट बीपीएल, 36,680 सेंट्रल बीपीएल, 1,15,224 प्राथमिक परिवार और 17,354 अंत्योदय अन्न योजना के लाभपात्र हैं। अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत गेहूं 35 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड दिया जाता है। प्राथमिक बीपीएल परिवारों को पांच किलोग्राम गेहूं दिया जाता है।
वर्जन:::
सर्वर की समस्या थी। हमारे जिले में ही नहीं यह समस्या अन्य जिलों में भी थी। अब समस्या ठीक हो रही है। इस बारे में सभी डिपो होल्डर को मैसेज के माध्यम से सूचित कर दिया है और रविवार को सर्वर ठीक होने पर राशन वितरण करने के भी निर्देश दिए हैं। 30 तक राशन वितरित करना है। राशन वितरण की तिथि बढ़ाने की अभी कोई सूचना जारी नहीं हुई है।
-अजय सिंह, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग