{"_id":"67d301574998a4f6e70d8281","slug":"12-cheaters-caught-in-class-10th-punjabi-it-and-sanskrit-grammar-exam-bhiwani-news-c-21-hld1018-584484-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दसवीं कक्षा में पंजाबी, आईटी एवं संस्कृत व्याकरण की परीक्षा में 12 नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दसवीं कक्षा में पंजाबी, आईटी एवं संस्कृत व्याकरण की परीक्षा में 12 नकलची पकड़े
Thu, 13 Mar 2025 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में वीरवार को 10वीं कक्षा की पंजाबी, आईटी एवं संस्कृत व्याकरण विषय की परीक्षा हुई। इसमें नकल के 12 मामले दर्ज किए गए। इनमें दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देने के भी आठ मामले शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। वीरवार को हुई परीक्षा में 40,030 परीक्षार्थी शामिल हुए।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र सैनी वमावि कैथल-22 पर आठ युवक दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे थे। इन पर प्रतिरूपण का केस बनाया गया। इस परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक बिंदु रानी प्रवक्ता पंजाबी को शिक्षा बोर्ड से जारी नियमों की अवहेलना एवं ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
परीक्षा केंद्र किंडर किन वमावि पानीपत-21 पर नियुक्त पर्यवेक्षक भूपेंद्र टीजीटी अंग्रेजी को ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर कार्यमुक्त किया गया। अब 15 मार्च को 12वीं कक्षा की रसायन विज्ञान, लेखांकन और लोक प्रशासन विषय की परीक्षा में 83,018 परीक्षार्थी शामिल होंगे।