फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अब सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक लगेंगे स्कूल

अब सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक लगेंगे स्कूल

Fri, 25 May 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अब सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक लगेंगे स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
सरकार द्वारा स्कूलों का टाइम सुबह आठ से डेढ़ बजे किए जाने से अभिभावक परेशान हैं। अभिभावकों का कहना है कि दोपहर डेढ़ बजे भी दम निकालने वाली गर्मी पड़ती है, ऐसे में बच्चों की तपन से सुरक्षा कैसे होगी।
गौरतलब है कि डीसी द्वारा शहर के स्कूलों के समय में बदलाव करके सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कर दिया है। वहीं 45 डिग्री तापमान और चिलचिलाती धूप के बीच दोपहर दो से तीन बजे के बीच विभिन्न स्कूलों के बच्चे स्कूलों से घर पहुंचे। जो बच्चे स्कूल बस या वैन से गए वह तो धूप से बचे मगर जो पैदल या साइकिल से गए। उनकी हालत बुरी रही। बच्चों को जगह-जगह रुककर विभिन्न स्थानों पर पानी की बोतलें भरकर प्यास बुझाते देखा गया। लू के थपेड़ों से परेशान बच्चों की हालत खराब रही। अभिभावक गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव या छुट्टी करने की बात भी कहते रहे। हालांकि सायं के समय डीसी ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन

स्कूल बस और कार आमने-सामने, पीछे करने को कोई तैयार नहीं
हांसी गेट चौक के पास पटेल नगर की ओर जानी वाले रास्ते पर एक-समय में एक ही चार पहिया वाहन निकल सकता है। दोपहर करीब ढाई बजे एक स्कूल की बस और कार आमने-सामने हो गई। दोनों ही पीछे करने को तैयार नहीं थी। जिस कारण वहां जाम की स्थिति बनी। बाद में लोगों के समझाने पर स्कूल बस चालक ने अपनी बस पीछे ली और कार निकल सकी। कार निकलने के बाद ही उक्त मार्ग पर आवागमन सुचारु हो पाया और स्कूल बस भी पटेल नगर की ओर निकल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक लगेंगे स्कूल
लू के प्रकोप के चलते उपायुक्त ने किया स्कूलों के समय में बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
भयंकर गर्मी एवं लू के प्रकोप के चलते उपायुक्त अंशज सिंह ने 25 मई से जिले में सभी स्कूलों के समय में बदलाव करने के आदेश दिए है।
उपायुक्त की ओर से जारी आदेशानुसार 25 मई शुक्रवार से जिले के सभी सरकारी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर 1.30 बजे तक लगेंगे। इससे पहले स्कूलों का समय आठ बजे से 2.30 बजे तक रहा है। उपायुक्त ने अपने आदेशों में कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने तक समय में बदलाव किया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश एक जून से शुरू हो रहे हैं, तब तक स्कूल सुबह आठ से दोपहर 1.30 बजे तक लगेंगे। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी स्कूलों से उनके आदेशों की सख्ती से पालना करवाने के आदेश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सामान्य अस्पतालों के साथ-साथ सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed