फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सरसों खरीद न होने पर किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

सरसों खरीद न होने पर किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सरसों खरीद न होने पर किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम
सरसों खरीद के मामले को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किसानों ने उपमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया हैं। किसानों ने उन गांवों की सरसों खरीदने की मांग की जिन गांवों का एक दाना अभी तक खरीदा नहीं गया साथ ही खरीदी गई सरसों की जल्द पेमेंट किए जाने की मांग की। किसान सभा ने सरसों खरीद में हुए गोलमाल की जांच कर दोषियों को सजा दिए जाने व सरसों खरीद की तिथि 25 मई तक बढ़ाए जाने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि हैफेड़ द्वारा जारी किए गेए शेड्यूल के अनुसार 10 मई तक सरसों की खरीद करनी थी। किसानों ने हैफेड़ कार्यालय में जरूरी कागजात जमा करवाकर रजिस्ट्रेशन करवा लिया था लेकिन सरसों नहीं खरीदी गई। किसानों ने कहा कि सरसों की खरीद हो चुकी है सरकार ने 72 घंटे में उसकी पेमेंट करने का वादा किया था। अभी तक पेमेंट नहीं की गई। इसके अलावा सरसों खरीद में जिन अधिकारियों, हैफेड स्टाफ, मार्केट कमेटी के स्टाफ द्वारा उठान-तोल व बारदानों में फर्जीवाड़ा कर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है उसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही सरसों की खरीद तिथि 25 मई तक बढ़ाई जाए। धरने की अध्यक्षता तहसील प्रधान कर्ण सिंह जैनावास ने की वहीं संचालन सचिव इंद्र सिंह कादयान ने किया। धरने में सभा के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर शेर सिंह, मास्टर रूघबीर भेरा, मंगतु, रामकुमार, रामफल ढाणी किरावड़, वजीर सिंह खरकड़ी सोहान, गोपीराम साहलेवाला, ईशवर फौजी दरियापुर, रणसिंह नंबरदार आलमपुर, सांवत सिंह थिलौड़, शेरसिंह व जिले सिंह सरपंच ढाणी कतवार, चन्दन सिंह झुल्ली, रामस्वरूप आलमपुर, राजेंद्र सिंह, जयपाल आदि किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इन गांवों का नहीं खरीद एक भी दाना
तहसील प्रधान कर्णसिंह जैनावास व उप-प्रधान मास्टर रूघबीर भेरा ने बताया कि मंडी में बादलवाला, बोहल, कुंगड़, किरावड़, ढाणी किरावड़, दरियापुर, ढाणी दरियापुर, बजीना, दुर्जनपुर, साहलेवाला, दांग कलां, दांग खुर्द, बड़सी, छपार जोगियान, छपार रांगड़ान, दुल्हेड़ी, बवानी खेड़ा और ढाणीमाहू आदि गांवों का एक भी दाना नहीं खरीदा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed