फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   101 feeders in the entire circle will be illuminated with a budget of 125 crores

101 फीडर सवा सौ करोड़ के बजट से होंगे जगमग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
101 feeders in the entire circle will be illuminated with a budget of 125 crores
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी सर्कल में 101 फीडरों पर सवा सौ करोड़ के बजट से जगमग योजना का काम चल रहा है। जिसमें 64 गांवों में काम पूरा हो चुका है और ग्रामीणों को चौबीसों घंटे बिजली सुविधा भी मिलने लगी है। इतना ही नहीं 27 फीडरों पर मात्र 20 फीसदी काम बचा है। सर्कल के अंतर्गत आने वाले भिवानी और चरखी दादरी जिले के 375 गांवों में दिसंबर माह तक चौबीसों घंटे बिजली की सुविधा मिलने लगेगी। शहरी व ग्रामीण फीडरों पर बिजली उपकरणों के नवीनीकरण किए जाने के बाद सर्कल में 70 फीसदी फॉल्ट भी कम हुए हैं।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल में भिवानी और चरखी दादरी जिले के करीब साढ़े चार लाख बिजली उपभोक्ता आते हैं। जिनमें से अधिकांश ग्रामीण उपभोक्ता हैं। सर्कल के अंतर्गत दोनों जिलों में 468 गांव हैं। जिनमें से 375 गांवों में दिसंबर माह तक ग्रामीणों को चौबीसों घंटे बिजली सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। जिले के 58 फीडरों के अंतर्गत आने वाले 186 गांवों में तो ग्रामीणों को चौबीसों घंटे बिजली दी जा रही है, जिसमें जगमग योजना का काम पहले पूरा हो चुका है। इसके अलावा 27 फीडरों पर जगमग योजना का काम चल रहा है, जिसका करीब 80 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है, मात्र 20 फीसदी काम बचा है।
विज्ञापन

अब नए फीडरों पर जारी किए वर्क ऑर्डर
निगम प्रबंधन ने सितंबर माह में आठ नए फीडरों पर भी जगमग योजना के तहत काम शुरू कराने के टेंडर कराए हैं, जिन पर जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इन फीडरों पर करीब साल भर बाद ग्रामीणों को चौबीसों घंटे बिजली मिलेगी। फिलहाल इन गांवों में करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनलॉस घटा तो 70 फीसदी तक घट गए फॉल्ट
ग्रामीण फीडरों पर जगमग योजना के तहत काम किए जाने के बाद लाइनलॉस 25 फीसदी से कम हुआ तो बिजली लाइनों पर फॉल्ट भी 70 फीसदी तक घट गए। योजना के तहत इन गांवों में निगम ने सभी पुराने बिजली खंभे, नंगे बिजली के तार बदलकर एबी केबल लगाई गई। वहीं बिजली चोरी भी बंद हो गई।

सर्कल में 101 फीडरों को जगमग योजना में शामिल किया गया है। जिन पर करीब सवा सौ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। अब तक 64 गांवों में काम पूरा हो चुका है, जबकि 27 फीडरों पर कार्य अंतिम चरण में है। जिनमें दिसंबर तक ग्रामीणों को चौबीसों घंटे बिजली सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
- रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed