{"_id":"6aa848eb2f353d538f0fae2d","slug":"swine-flu-confirmed-in-20-people-influenza-confirmed-in-3-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-157057-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 20 लोगों को स्वाइन फ्लू, 3 में इन्फ्लूएंजा की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 20 लोगों को स्वाइन फ्लू, 3 में इन्फ्लूएंजा की पुष्टि
विज्ञापन
भिवानी। जिले में 20 मरीजों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और तीन मरीजों में इन्फ्लूएंजा ए संक्रमण की पुष्टि हुई है। हाल ही में जांच के लिए भेजे गए 32 सैंपल में 20 मरीजों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिली है जबकि तीन में इन्फ्लूएंजा ए संक्रमण की पुष्टि हुई है।
चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। वर्तमान में एक मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं 18 मरीज संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होकर रिकवर हो चुके हैं।
अभी तीन संदिग्ध सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद जिले में संक्रमण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने के साथ संदिग्ध मरीजों की जांच पर विशेष जोर दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के वायरस तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को अलर्ट मोड पर रखा गया है और जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है।
सीएमओ के निर्देशानुसार अस्पताल आने वाले बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है। संदिग्ध लक्षण मिलने पर तुरंत सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
स्वाइन फ्लू एच1एन1 के प्रमुख लक्षण
तेज बुखार और कंपकंपी, लगातार खांसी, गले में खराश या दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द, अत्यधिक थकान और कमजोरी स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण हैं। सांस लेने में तकलीफ या छाती में भारीपन महसूस होना भी इसके लक्षणों में शामिल है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क कर उपचार शुरू कराना चाहिए।
बचाव के उपाय
सीएमओ ने आम नागरिकों से पैनिक न करने और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों या अस्पताल परिसर में जाते समय चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं। बार-बार हाथों को साबुन और पानी से धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें। बुखार या जुकाम से पीड़ित व्यक्तियों के सीधे संपर्क में आने से बचें। मुंह और नाक को रुमाल या टिश्यू से ढकें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीएं।