{"_id":"6aa44af3ed2c27a9ee0e26a0","slug":"10-thosand-students-participated-in-matrishakti-vandana-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156911-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भारत माता अभिनंदन दिवस पर 10 हजार विद्यार्थियों ने की मातृशक्ति की वंदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भारत माता अभिनंदन दिवस पर 10 हजार विद्यार्थियों ने की मातृशक्ति की वंदना
Sat, 12 Sep 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोशाला मार्केट स्थित राजधानी सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित
गोशाला बाजार स्थित राजधानी सेंट्रल हॉल में आयोजित हुआ समारोह
फोटो: 20
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। गोशाला बाजार स्थित राजधानी सेंट्रल हॉल में शुक्रवार को भारत माता अभिनंदन दिवस समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलेभर के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने मातृ शक्ति का अभिनंदन किया। उन्होंने अपने घरों में माताओं के चरण पखारे और रोली-चावल का तिलक लगाया।
विद्यार्थियों ने माताओं को स्वर्ण पदक और सम्मान पत्र भी भेंट किए। इंडियन नेशनल लोकदल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रपति अवार्डी एवं पूर्व सीआईडी निरीक्षक आजाद सिंह, बाजार समिति अध्यक्ष कृष्ण यादव और विहिप जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल विशिष्ट अतिथि थे।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रकाश सहित कई सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम दास ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान 2018 में शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन के संदेश को चिरस्थायी बनाना है।
विज्ञापन
सम्मान और प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय महासचिव मंजू मित्तल ने बताया कि आयोजन में सहयोग करने वाले विद्यालय प्राचार्यों और निदेशकों को सम्मानित किया गया। उन्हें भारत माता सेवा रत्न सम्मान, जल पात्र और बोतलें भेंट की गईं। देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले 25 विद्यार्थियों को प्रेम तायल व पंकज तायल ने अध्ययन मेज प्रदान कीं। रंग भरो चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन डॉ. मनोज ने किया।