फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 cases of cheating in senior secondary examination

Bhiwani News: सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में आए नकल के 10 मामले

Tue, 29 Oct 2024 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Oct 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
10 cases of cheating in senior secondary examination
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को करवाई गई सीनियर सेकेंडरी की इतिहास व जीव विज्ञान विषय की पूरक परीक्षा में नकल के कुल 10 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते की ओर से जिला फरीदाबाद के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा नकल रहित सुचारू रूप से हो रही थी। इसके अतिरिक्त बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने जिला नूंह के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के छह मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि बोर्ड उपसचिव के उड़नदस्ते ने जिला हिसार और सहायक सचिव, संचालन उड़नदस्ता ने जिला पलवल के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हो रही थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ता, नूंह ने नकल के चार मामले दर्ज किए। प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 3,248 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन


राजकीय उच्च विद्यालय घुसकानी में दिवाली उत्सव

भिवानी। गांव घुसकानी स्थित शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में मंगलवार को दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पटाखे न जलाकर पर्यावरण प्रदूषण को कम करने की दिशा में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों की ओर से अपनी-अपनी कक्षाओं में रंगोली सजाकर दिवाली उत्सव मनाया। इस मौके पर फालसा ईको क्लब के प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने कहा कि दिवाली पर्व खुशियां का त्योहार है, जिसे दीप जलाकर व पौधा रोपित कर मनाना चाहिए। इस अवसर पर गुड्डी देवी, परवेश कुमारी, अनिल कुमार, बबीता देवी, बिमला देवी, सुमन, सुदेश देवी, राम अवतार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थियों ने ली प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की शपथ

कैरू। गांव कैरू के बाबा मुंगीपा एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स स्कूल में दीपोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की शपथ ली। स्कूल के उपप्रधानाचार्य सोमबीर ने कहा कि हमें बाजार में बनी मिठाइयों से दूर रहकर घर पर बनी मिठाइयों का सेवन करना चाहिए। इस कार्यक्रम में अध्यापक जगदीश शर्मा, मुकेश, भारत, बलजीत, परमानंद, विनोद, मोहित, अध्यापिका सुलोचना व मोनिका उपस्थित रहे।

पटाखा रहित दिवाली मनाकर स्वच्छ वातावरण का संकल्प लें नागरिक

भिवानी। युवा जागृति जनकल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से मंगलवार को हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में जल एवं पर्यावरण और स्वच्छता की दिशा में अपना सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। इसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने की और सान्निध्य मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज का रहा। महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने कहा कि नागरिक पटाखा रहित दिवाली मनाकर स्वच्छ वातावरण का संकल्प लें। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि पटाखों के बिना दिवाली मनाकर हम प्रदूषण को कम कर सकते हैं। इस अवसर पर पुजारी ध्यानदास, शिक्षिका सुमन शर्मा, पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार, मोनिया सैनी, मुकेश, धीरज मौजूद रहे।


राजकीय विद्यालय गोलपुरा में मनाया दीपोत्सव
भिवानी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोलपुरा में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए दीप प्रज्वलित कर रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी नरेश ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डाॅ. अनिल गौड़ व एनएसएस अधिकारी हरेंद्र पुनिया ने संयुक्त रूप से बताया कि डीईईओ संतोष नागर ने पूरे विद्यालय का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और खेलों में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूनमचंद शर्मा, श्याम सुंदर, शंकर दयाल, गंगाराम, नरेश वर्मा, महेंद्र, प्राचार्य दिलबाग सिंह, मा. सुरेंद्र व अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed