{"_id":"eada8200a47e1fe4a9978792941c8569","slug":"angry-farmers-urea-denied-instigating-iffco-employees-mortgages","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफको कर्मचारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफको कर्मचारियों को बनाया बंधक
ओढां/सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सिरसा के ओढ़ा में यूरिया खाद न मिलने पर किसानों ने गांव बनावाला में शनिवार को इफको खाद विक्रय केंद्र पर ताला लगाकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
गुस्साए किसानों ने यातायात जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। थाना प्रभारी दलजीत सिंह बैनीवाल ने किसानों को शांत कर एक घंटे बाद कर्मचारियाें को मुक्त करवाकर यातायात बहाल किया।
उधर, पैक्स के प्रबंधक प्रेम कुमार ने कहा कि केंद्र पर शीघ्र ही खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
प्रदर्शनकारी किसान श्रवण राम, पाल राम, रणजीत, भजन लाल, रामकुमार, रोहताश, जगदीश, श्योकंद ने बताया कि किसानों को समय पर यूरिया खाद नहीं मिल रही है।
इससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसान सोसाइटी मेंखाद लेने आते है तो कर्मचारी बहाना बनाते रहते हैं। प्राइवेट दुकानाें पर जावां 271 रुपये वाला बैग350 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
किसानों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में पिछले 21 दिनों से यूरिया खाद नहीं है। किसान पता करने जाते हैं तो कर्मचारी उन्हें खाद नहीं आई की बात कह कर टरका देते हैं।
समय पर खाद नहीं मिलने से गेहूं की फसल खराब होने लगी है। वहीं, बाजार में दुकानदार 350 रुपये प्रति बैग वसूल रहे हैं।
थाना प्रभारी ने समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन देकर एक घंटे से कार्यालय में कैद पैक्स मेंबर कुलदीप सिंह, सेल्समैन महेंद्र सिंह और महावीर को मुक्त करवाया।
पैक्स कार्यालय प्रबंधक प्रेम कुमार का कहना है कि पैक्स कर्मियों की हड़ताल की वजह से खाद की कमी आई थी। शुक्रवार रात को महाप्रबंधक के आदेशनुसार सभी विक्रय केंद्रों पर खाद भेजने के लिए कहा गया है।