{"_id":"5ef7759f8ebc3e42f57da904","slug":"an-earthquake-of-magnitude-2-4-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः रोहतक में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.4 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः रोहतक में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.4 रही तीव्रता
Sat, 27 Jun 2020 10:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रोहतक में शनिवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके उत्तर पश्चिम रोहतक में तीन किलोमीटर तक महसूस किए। बता दें कि रोहतक में बीते चार दिन में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 2.4 on the Richter scale hit 3 km northwest of Rohtak, Haryana at 21:11:23 (IST) today: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) June 27, 2020विज्ञापन
इससे पहले रोहतक और आस-पास के क्षेत्र में कल (26 जून) दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही थी। भूकंप का केंद्र महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के पास रोहतक शहर से 17 किलोमीटर दूर अटायल गांव के पास रहा था। हलचल जमीन मेें दस किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी। रोहतक से गुजर रही महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के नजदीक लगातार आ रहे भूकंपों पर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की भी नजर है। रोहतक में पिछले तीन दिन से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए, 24 जून को 2.8, 25 जून को 2.2 और 26 जून को 2.8 तीव्रता के साथ धरती हिली।
विज्ञापन