फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   An earthquake of magnitude 2.4 in Rohtak

हरियाणाः रोहतक में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.4 रही तीव्रता

Sat, 27 Jun 2020 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 2.4 in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के रोहतक में शनिवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके उत्तर पश्चिम रोहतक में तीन किलोमीटर तक महसूस किए। बता दें कि रोहतक में बीते चार दिन में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन

 


इससे पहले रोहतक और आस-पास के क्षेत्र में कल (26 जून) दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही थी। भूकंप का केंद्र महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के पास रोहतक शहर से 17 किलोमीटर दूर अटायल गांव के पास रहा था। हलचल जमीन मेें दस किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी। रोहतक से गुजर रही महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के नजदीक लगातार आ रहे भूकंपों पर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की भी नजर है। रोहतक में पिछले तीन दिन से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए, 24 जून को 2.8, 25 जून को 2.2 और 26 जून को 2.8 तीव्रता के साथ धरती हिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed