फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth dies in road accident, accused of running away with mobile

सड़क हादसे में युवक की मौत, मोबाइल लेकर भागने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, accused of running away with mobile
मुलाना। हेमा माजरा गांव में हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब परिजन मौत के बाद शव को ला रहे थे। इस दौरान पुलिस ने फोन कर सूचित किया कि संबंधित युवक के खिलाफ मोबाइल छीनने का मामला दर्ज है। यह सुनकर सभी हैरान हो गए। शनिवार को मृतक पर मोबाइल छीनकर भागने के आरोप लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुलाना निवासी मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा शनिवार को बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ घंटे बाद डायल 112 से उसके पास कॉल आई। पुलिस ने बताया कि उसके भाई को हेमा माजरा रोड पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी है। पुलिसकर्मियों ने उसके भाई को इलाज के लिए मुलाना मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जब वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो उसका भाई इमरजेंसी वार्ड में बेड पर बेसुध हालत में पड़ा था। रविवार को उसने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वे अपने भाई के शव को चंडीगढ़ से लेकर लौट रहे थे। इसी बीच मुलाना थाने से कॉल आई और बताया कि उसके भाई के खिलाफ एक युवक ने मोबाइल छीनने का केस दर्ज कराया है। परिजन गुरमीत के शव को लेकर मुलाना थाना पहुंचे। यहां परिजनों ने शिकायतकर्ता युवक को पुलिस थाने में बुलाने की मांग की। युवक ने बताया कि जिस वक्त उसने मोबाइल छीना, उस वक्त उसकी बाइक के पीछे एक युवक भी बैठा था। वहीं अभी पुलिस को दूसरे आरोपी युवक का सुराग नहीं लग पाया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्दी ही इसे सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed