फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth arrested with illegal pistol and cartridges

Ambala News: अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 13 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with illegal pistol and cartridges
नारायणगढ़। पुलिस ने लोटो चुंगी के पास एक सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी से एक युवक को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुगलमाजरा गांव निवासी जतिन के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के एएसआई जतिंदर अपनी टीम के साथ नारायणगढ़ और शहजादपुर इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जतिन अपनी ब्रेजा गाड़ी में अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए लोटो चुंगी के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जब गाड़ी को घेरकर युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल के चेंबर में एक कारतूस लोड था। जब पुलिस ने आरोपी से हथियार का लाइसेंस मांगा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत हथियार और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed