फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   8 members of the Naraingarh Town Vending Committee elected unopposed.

Ambala News: नगर विक्रय समिति नारायणगढ़ के 8 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 26 Sep 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 26 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
8 members of the Naraingarh Town Vending Committee elected unopposed.
रिटर्निंग ऑफिसर पूजा कुमारी, निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को चुनाव प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए।  - फोटो : samvad
नारायणगढ़। नगर विक्रय समिति के गठन की प्रक्रिया के तहत सभी आठ सदस्यों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया है। निर्धारित तिथि तक कुल आठ ही नामांकन प्राप्त हुए थे, जांच में सभी सही पाए गए। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत की घोषणा करते हुए उन्हें चुनाव प्रमाण-पत्र सौंप दिए। ये जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा कुमारी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति के गठन के लिए 21 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इस दौरान कुल 8 पदों के लिए केवल 8 उम्मीदवारों ने ही अपने पर्चे दाखिल किए थे। नामांकन वापसी के निर्धारित समय 25 सितंबर दोपहर 3 बजे तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद जब नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई, तो सभी आठ आवेदन सही एवं वैध पाए गए। चुनावी मैदान में केवल आठ पदों के लिए आठ ही उम्मीदवार शेष रहने पर प्रशासन ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद रिटर्निंग ऑफिसर पूजा कुमारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को उनकी जीत का आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया। समिति के निर्विरोध गठन से स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। इस प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed