फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Puja Special train to run between Barhni and Jalandhar.

Ambala News: बढ़नी-जालंधर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Sat, 26 Sep 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 26 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Puja Special train to run between Barhni and Jalandhar.
अंबाला। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के स्वामित्व वाली तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है। उत्तर रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों के संचालन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर महीने में कुल 8-8 फेरे लगाएंगी। ये जानकारी उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के चलने से पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। पहली ट्रेन बढ़नी-जालंधर सिटी-बढ़नी के बीच अनारक्षित पूजा स्पेशल चलेगी। इसी प्रकार दो ट्रेनों का संचालन गोरखपुर-शकूरबस्ती-गोरखपुर और बनारस-कोलकाता-बनारस के बीच होगा।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए राहत की खबर : त्योहारों के सीजन में पूर्वांचल और बिहार-बंगाल के रूटों पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखने को मिलती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के चलने से न केवल दिल्ली और पंजाब से घर जाने वाले कामगारों व यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि त्योहार पर घर लौटने वालों के सफर को सुगम बनाया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed