{"_id":"6a99d37bf5ce2f112d072b81","slug":"young-players-from-bhurewala-and-the-dera-showcased-their-prowess-ambala-news-c-36-1-amb1001-168927-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भुरेवाला और डेरा के नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भुरेवाला और डेरा के नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
नारायणगढ़ के जीपीएस छोटी कोहड़ी में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद गणमान्य व विजेता खि
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। राजकीय प्राथमिक विद्यालय छोटी कोहड़ी में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-11 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन नन्हे खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर जबरदस्त खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के समापन पर पुरस्कार वितरण का आयोजन खंड नोडल अधिकारी एवं मुख्याध्यापक राजकुमार सैनी के मार्गदर्शन में हुआ।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि मनविंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रभारी अमित धीमान की ओर से प्रतिभागियों को पदक दिए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा और मुख्याध्यापिका रेनू भटनागर विशेष रूप से मौजूद रहीं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
खो-खो (बालक-बालिका) वर्ग में सीआरसी भुरेवाला, रस्साकशी (बालक व बालिका) सीआरसी डेरा, कबड्डी (बालक व बालिका) सीआरसी डेरा, शतरंज (बालक व बालिका)
शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थानन हासिल किया।
कुश्ती और एथलेटिक्स में चमके खिलाड़ी
कुश्ती (बालक) वर्ग में निहाल (22 किग्रा), हर्ष (24 किग्रा), मीत (26 किग्रा), नमन (28 किग्रा), लालू (30 किग्रा), जश्न (32 किग्रा), शिवाय (34+ किग्रा) और सुखदीप (34+ किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान पाया। इसी प्रकार कुश्ती (बालिका) वर्ग में रिया (20 किग्रा), पूर्वा (22 किग्रा), प्रियल (24 किग्रा), रमीट (26 किग्रा), हिमानी (28 किग्रा), रिवा (30 किग्रा), तानिया (32 किग्रा), सीरत (34+ किग्रा) व सूर्यांशिका (34+ किग्रा) प्रथम रहीं। वहीं, एथलेटिक्स के तहत 100 व 200 मीटर दौड़ में नक्ष प्रथम रहे। बालिकाओं में 200 व 400 मीटर दौड़ में मधुरिता ने पहला स्थान हासिल किया। 4×100 मीटर रिले दौड़ के बालक व बालिका दोनों वर्गों में सीआरसी भुरेवाला की टीम अव्वल रही। जबकि पारंपरिक योग में कशिश और गैरी (शिवालिक स्कूल) प्रथम रहे। एकल नृत्य में एसडी स्कूल नारायणगढ़ की अविका ने पहला स्थान हासिल किया।