फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kalpana secured first place in mono-acting, while Prabhjot stood first in mimicry.

Ambala News: मोनो एक्टिंग में कल्पना तो मिमिक्री में प्रभजोत रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kalpana secured first place in mono-acting, while Prabhjot stood first in mimicry.
जीएमएन कॉलेज के टेलेंट शो में प्रस्तुति देती छात्रा। कॉलेज - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज में वीरवार को दो दिवसीय टैलेंट शो-2026 का आयोजन हुआ। कॉलेज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और मंच कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
पहले दिन मोनो एक्टिंग, मिमिक्री, क्विज, पेंटिंग, कविता और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन व वाद्य-वादन में अपनी प्रतिभा दिखाई। मोनो एक्टिंग में बीसीए एआई प्रथम वर्ष की कल्पना प्रथम रहीं जबकि मिमिक्री में प्रभजोत सिंह और पेंटिंग में पुष्पांजलि ने पहला स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रेरणा, खुशी व अभिजीत की टीम विजेता बनी। भाषण में पीयूष कमल और कविता में साक्षी वैश ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की अश्मिता निखंज और गायन में एमबीए प्रथम वर्ष के अश्वनीत सिंह प्रथम रहे जबकि हेमंत को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायमार्केट थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि टैलेंट शो विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को उभारने का सशक्त माध्यम है। डीन कल्चरल अफेयर्स डॉ. चंद्रपाल पुनिया ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. पिंकी गुप्ता, डॉ. मंजीत कौर, डॉ. नेहा अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अंत में डॉ. अनीश ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed