{"_id":"6aa464fb93fba6ecda019c79","slug":"teachers-submitted-a-memorandum-regarding-their-demands-to-the-barara-education-officer-ambala-news-c-36-1-amb1002-169378-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मांगों के लिए शिक्षकों ने बराड़ा शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मांगों के लिए शिक्षकों ने बराड़ा शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Sat, 12 Sep 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खंड स्तर पर बराड़ा में ज्ञापन देते शिक्षक व भीम आर्मी के पदाधिकारी। प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ (खंड बराड़ा) ने शुक्रवार को 10 सूत्री मांगों के लिए सरकार के नाम शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने और पदोन्नति से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की पुरजोर मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
संघ पदाधिकारियों ने चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी तक की पदोन्नति में आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू करने, बैकलॉग भरने और सभी विभागों में रोस्टर रजिस्टर को अनिवार्य बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति का 20 प्रतिशत प्रतिनिधित्व हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान खंड प्रधान वीरेंद्र कुमार, टेक चंद, कमल किशोर, सुभाष चंद, देवेंद्र नूनवाल, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कमल बराड़ा, लहरी सिंह, संजीव कुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
-- -
ये हैं प्रमुख मांगें
- पुरानी पेंशन योजना की तत्काल बहाली।
- रोस्टर रजिस्टर लागू कर बैकलॉग पदों को भरना।
- एसीपी मामलों में 50 प्रतिशत अंक व फिट फॉर प्रमोशन की शर्त हटाना।
- एचकेआरएन को बंद कर रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती।
- वेतन से जीएसटी कटौती बंद करना और मॉडल स्कूलों की वेतन विसंगतियां दूर करना।