फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rakes of the Haridwar-Delhi Express and Saharanpur Passenger will be replaced.

Ambala News: हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस और सहारनपुर पैसेंजर के बदले जाएंगे रैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rakes of the Haridwar-Delhi Express and Saharanpur Passenger will be replaced.
ट्रेन नंबर 14305 हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर। प्रवक्ता - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। उत्तर रेलवे ने हरिद्वार-दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस और दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने इन रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के रैक (कोच प्रणाली) में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। इसके तहत ट्रेनों के पुराने सीबीसी रैक को हटाकर उनकी जगह स्थायी रूप से नए लाल रंग के आईआरएस रैक यानि कि नए लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगाए जाएंगे।

उत्तर रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 14305/14306 और ट्रेन संख्या 14303/14304 हरिद्वार-दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस के साथ-साथ इनसे जुड़ी लिंक ट्रेन संख्या 54473/54474 दिल्ली-सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर के कोच में यह संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस बदलाव के बाद इन ट्रेनों के सभी तीन रैक अब पूरी तरह से आईसीएफ (आईआरएस) संरचना के साथ चलेंगे। प्रत्येक ट्रेन में कुल 18 डिब्बे शामिल होंगे। इनमें दो सामान्य व दिव्यांग अनुकूल डिब्बे और 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे। इस नई व्यवस्था से यात्रियों के बैठने की क्षमता और यात्रा अनुभव में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नई व्यवस्था
रेलवे ने विभिन्न प्रारंभिक स्टेशनों से नई व्यवस्था के लागू होने की तिथियां तय कर दी हैं। हरिद्वार से 13 सितंबर और 14 सितंबर से सेवाएं नए रैक के साथ शुरू होंगी। इसी प्रकार दिल्ली से 13, 14 और 15 सितंबर से और सहारनपुर से 15 सितंबर से ट्रेन नए रैक के साथ रवाना की जाएगी। रेलवे के वरिष्ठ परिचालन अधिकारियों ने संबंधित मंडलों को स्थानीय स्तर पर कोचों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आदेश का तत्काल अनुपालन कराने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

-----
रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन तीन जोड़ी ट्रेनों में रैक बदलने का फैसला किया गया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी और उनका सफर आरामदायक हो जाएगा। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, प्रवक्ता, उत्तर रेलवे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed