{"_id":"6aa46514d0b032e6890a88ce","slug":"winning-teams-of-the-badminton-tournament-felicitated-ambala-news-c-36-1-amb1002-169358-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता टीमों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता टीमों को किया सम्मानित
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ी। पॉलिटेक्निक
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतर-पॉलीटेक्निक बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। अंबाला क्लब में आयोजित समापन समारोह में संस्थान के प्रधानाचार्य मुनीश गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में राजकीय पॉलीटेक्निक पंचकुला ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर पहला स्थान हासिल किया। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक सिरसा ने दूसरा, जबकि मेजबान कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अंबाला सिटी की टीम ने तीसरा स्थान कब्जाया।
इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों की टीमों ने दमखम दिखाया। इनमें अंबाला सिटी, फरीदाबाद, वीटीआई रोहतक, बीपीएस खानपुर, छप्पर, नानकपुर, जमालपुर और आदमपुर की टीमों ने हिस्सा लेकर कड़ा मुकाबला पेश किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य मुनीश गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। मैदान पर उतरने से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है, जो आगे चलकर जीवन के हर मोड़ पर काम आता है।
समारोह के दौरान प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सर्वजीत, बाबू राम, डॉ. अश्वनी भारद्वाज, सुरेश और उमा कांत का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।