फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   workers strike, patients are suffering

कर्मियों की हड़ताल, मरीज हुए बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
workers strike, patients are suffering
अंबाला सिटी। एनएचएम कर्मचारियों का धरना व हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगें जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सरकार उनकी मांगें पूरा नहीं करती है तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन के लिए कर दी जाएगी। वहीं, कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में एनएचएम कर्मचारी मांगें न माने जाने पर हड़ताल पर हैं। दूसरे दिन सिविल सर्जन कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा छह माह पहले की गई सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा अभी तक लागू नहीं की गई। इसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन करना पड़ा। साथ ही सर्विस नियम 2018 को समाप्त करने का स्वप्न भी उच्च अधिकारी देख रहे हैं। इसके खिलाफ कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग की है कि सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा को पूरा करें, सर्विसिंग 2018 में संशोधन किया जाए। नियमित की तरह अन्य सभी कर्मचारियों को लाभ और 58 साल तक एनएचएम कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देना उनकी मुख्य मांगें हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रचार मंत्री राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला प्रधान दौलत राम, राकेश कुमार, एएनएम बबीता, सरवन सिंह, डॉक्टर सुनील हरी, विजय शर्मा, डॉ. अंकुर, डॉक्टर मोहित, डॉक्टर नितिन शर्मा, डॉक्टर रोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed