Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief for PGT teachers: they will undergo training in the morning and handle election-related duties in the afternoon.

Ambala News: पीजीटी शिक्षकों को राहत, सुबह प्रशिक्षण तो दोपहर बाद संभालेंगे चुनावी जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Relief for PGT teachers: they will undergo training in the morning and handle election-related duties in the afternoon.
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

अंबाला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मोहड़ा में प्रशिक्षण ले रहे भाषा शिक्षकों (पीजीटी और टीजीटी) की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ड्यूटी को लेकर प्रशासन ने समय-सारणी स्पष्ट कर दी है। डाइट प्रभारी व वरिष्ठ प्रवक्ता विजेंद्र सिंह डागर की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, अब शिक्षकों की ट्रेनिंग और चुनाव कार्य दोनों बिना किसी रुकावट के पूरे किए जा सकेंगे।

डीईईओ एवं डाइट प्राचार्य ज्योति रानी ने निर्वाचन अधिकारी गुलशन से विचार-विमर्श के बाद ड्यूटी का नया शेड्यूल तैयार किया है। इसके तहत सामान्य बीएलओ दोपहर एक बजे तक एसआईआर ड्यूटी निभाएंगे, जबकि सुपरवाइजर दोपहर एक बजे के बाद चुनाव संबंधी कार्य देखेंगे।
विज्ञापन


प्रशासन ने डाइट मोहड़ा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीजीटी शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। जिन पीजीटी प्रशिक्षुओं की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई है, वे सुबह के सत्र में अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगे और दोपहर एक बजे के बाद बीएलओ व एसआईआर ड्यूटी करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल डाइट मोहड़ा में प्रशिक्षण ले रहे भाषा (पीजीटी व टीजीटी) शिक्षकों पर ही लागू होगी। सभी संबंधित शिक्षकों को निर्धारित समय का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बदहाल रास्ते और दूरी बनी परेशानी
ड्यूटी में राहत के बावजूद प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। दूरदराज क्षेत्र में स्थित डाइट मोहड़ा तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है। ऐसे में शिक्षकों को निजी वाहनों से आना-जाना पड़ रहा है। वहीं, संस्थान तक जाने वाली संकरी एकल सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के कारण रोजाना जाम लगता है। इससे शिक्षकों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिक्षकों ने डीईईओ से मांग की है कि भविष्य में प्रशिक्षण शिविर खंड स्तर पर बड़े स्कूलों में आयोजित किए जाएं, ताकि उन्हें आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed