फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on bridge being built on Hisar Road slows down

Ambala News: हिसार रोड पर बन रहे पुल का काम धीमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Work on bridge being built on Hisar Road slows down
हिसार रोड पर निर्माणाधीन पुल, संवाद।
अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक से हिसार रोड की तरफ करोड़ों की लागत से बन रहे पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण वाहन चालकों को पुराने पुल का ही सहारा लेना पड़ रहा है। नए पुल का निर्माण अधर में है। लोगों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से यह कार्य चल रहा है लेकिन कई बार काम बंद हो चुका है। कोरोना काल में भी निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था। बता दें कि नए पुल पर दो लेन होंगी। इसके साथ ही बीच में सुरक्षा को देखते हुए डिवाइडर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द पूरा हो निर्माण
स्थानीय दुकानदार पुनीत आहुजा ने बताया कि पुल का निर्माण 2016 से शुरू हुआ था लेकिन इतने वर्षों के बाद भी इस पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि निर्माण के चलते यहां पर जगह- जगह गड्ढे हो गए है। जिसके कारण यहां आने जाने वाले वाहनों को समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुल का निर्माण जल्द होना चाहिए।
विज्ञापन

नशेड़ियों का अड्डा बन चुका निर्माण स्थल
किराना दुकान संचालक अश्वनी शर्मा ने बताया कि नए पुल के आस पास रात के समय नशा करने वाले शरारती तत्व बैठे रहते हैं। जिससे आस पास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। पुलिस को भी इस क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो।

हिसार रोड पर निर्माणाधीन पुल, संवाद।

हिसार रोड पर निर्माणाधीन पुल, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed