फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work of verifying property tax stuck, survey stopped

Ambala News: संपत्ति कर सत्यापित करने का काम अटका, सर्वे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Work of verifying property tax stuck, survey stopped
अंबाला सिटी। नगर निगम अभी 1.23 लाख संपत्ति आईडी में से 35 हजार आईडी ही सत्यापित कर चुका है। मगर अप्रैल के बाद से सत्यापन का कार्य बंद पड़ा है। जिससे आईडी में गलती होने पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

निगम की ओर से पहले भी शिविर लगाकर और घर-घर जाकर सर्वे में आईडी को सत्यापित करने का कार्य किया गया था। अब लोग निगम में आकर इन गलतियों को ठीक करवा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में संपत्ति कर शाखा प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि घर-घर जाकर संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने का कार्य अभी बंद है। अधिकारियों के निर्देशानुसार सत्यापित करवाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी का नाम तो किसी का वर्गगज किया गया गलत : शहर में 2021 में संपत्ति कर आईडी को लेकर सर्वे हुआ था। इस सर्वे में आईडी में गलती की गई।
किसी की आईडी में नाम ही नहीं लिखा तो किसी की आईडी में मालिक का नाम गलत लिख दिया। यही नहीं किसी की आईडी में मोबाइल नंबर, पता, वर्गगज सहित अन्य कई तरह की गलती कर दी गई।

अब इन गलती को ठीक करवाने के लिए लोग निगम के धक्के खा रहे हैं, क्योंकि किसी को अपनी संपत्ति बेचनी है तो किसी को संपत्ति खरीदनी है। ऐसे में आईडी ठीक होने तक लोग न संपत्ति बेच पा रहे हैं न ही खरीद पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed