फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   women dead in hospital, protest

विवाहिता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Tue, 25 Nov 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Tue, 25 Nov 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी के कांवला में एक विवाहिता की संदिग्ध झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता को उसके पति व ससुरालियों ने जलाकर मारा है।

जो उसे काफी समय से दहेेत के लिए प्रताड़ित करते थे। वे पहले भी कई बार दहेज प्रताड़ना की वजह से मृतका को यातनाएं दे चुके थे।  इसी बात को लेकर मृतक विवाहिता के परिजनों ने सिटी के सिविल अस्पताल में हंगामा कर दिया। वहीं उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत करवाया। मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या व प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
पूरी तरह से झुलस चुकी थी विवाहिता
पुलिस के अनुसार रायपुररानी के पास गांव खेड़ी की रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता मनजीत की शादी कांवला के रहने वाले नरेश कुमार के साथ हुई थी। महिला की शादी को करीब डेढ़ साल हो चुके थे। लेकिन सोमवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग में बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे सिटी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार विवाहिता बुरी तरह झुलस चुकी थी। वहीं सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना किया। मौके पर पुलिस को बाथरूम के आसपास मिट्टी तेल की बोतल भी मिली है।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन सिटी के सिविल अस्पताल पहुंच्रे। वहां उन्होंने जब अपनी बेटी का शव देखा तो चीख-पुकार के साथ बवाल मच गया। उन्होंने सिविल अस्पताल में ही जमकर हंगामा कर दिया।
 पुलिस के सामने विवाहिता के पति, सास-ससुर और ननद पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाते मृतका के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि पिछले दिनों मनजीत घर आई थी। जहां उसने दहेज की वजह से उसे तंग किए जाने की बात बताई थी। उन्हें नहीं मालूम था कि ससुराल वापस लौटने के बाद उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। पुलिस ने कार्रवाई किए जाने का अश्वासन देकर मृतका के परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed