{"_id":"6620241c653372340f09df54","slug":"weather-will-change-chances-of-rain-on-20th-ambala-news-c-36-1-amb1003-121708-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बदलेगा मौसम, 20 को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बदलेगा मौसम, 20 को बारिश के आसार
Thu, 18 Apr 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अप्रैल महीने में दूसरी बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे मौसम बदलने की संभावना है। बारिश होने व तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार दिन में धूप निकलने से गर्मी रही।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 18 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है। बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 अप्रैल रात्रि से 20 अप्रैल के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई और गरज चमक के साथ उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी हरियाणा के जिलों में हवा के साथ कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की कमी रह सकती है और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है।