फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   weather in Ambala

न्यूनतम 3.6 डिग्री तापमान: हाड़ कंपा देने वाली ठंड में किसानों के लिए अलाव बना सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
weather in Ambala
weather in Ambala - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। किसान अपनी मांगों को लेकर न्यूनतम 3.6 डिग्री तापमान जैसी हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी डटे हुए हैं। इस कंपकंपाती ठंड में किसानों के लिए उनकी ट्राली ही सहारा बनी हुई हैं। जिसमें वह रात बिता रहे हैं। बता दें कि शंभू बार्डर पर किसानों का धरना लगातार सात दिन से जारी है।
विज्ञापन

आंदोलन को लेकर किसानों ने गांव स्तर पर ड्यूटी लगा दी है। जिसमें हर रोज एक गांव के किसान आकर मोर्चा संभाल रहे हैं। वहीं धरना दे रहे किसानों के लिए किसान संगठनों व गुरुद्वारा साहिब की ओर से लंगर भी लगाया जा रहा है। किसान दिल्ली की ओर जा रहे पंजाब के किसान संगठनों को तो लंगर खिला रहे हैं। वहीं अन्य राहगीरों को भी शंभू बार्डर पर दिन रात लंगर खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रात को न्यूनतम 3 डिग्री तक तापमान होने के बाद भी किसान मोर्चे पर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार किसानों की मांगें नहीं मान लेती तब तक हम धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
किसानों का धरना सातवें दिन में प्रवेश कर गया है। जहां किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों से सरकार को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द कृषि कानून वापस लेने के लिए कहा। भारतीय किसान यूनियन के उप प्रधान गुलाब सिंह ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही कोई फैसला नहीं लेती तो वह अपना आंदोलन तेज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed