फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water turned on the business of traders

Ambala News: व्यापारियों के कारोबार पर फिरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Water turned on the business of traders

विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी में बीते करीब पांच दिनों बाद जहां स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिली। वहीं होलसेल कपड़ा मार्केट के स्थानीय व्यापारियों ने दुकानों में हुए जलभराव के पश्चात भीगे कपड़ों की सेल लगाई। व्यापारियों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मार्केट में व्यापारियों काे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि बड़ी मुश्किल से कपड़ा कारोबार पटरी पर लौटा था, मगर बाढ़ जैसे हालात होने पर सभी व्यापारियों के कारोबार पर पानी फिर गया। बीते कई दिनों से हुए जलभराव के कारण स्थानीय कपड़ा व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है। जिसका आकलन करने के पश्चात कपड़ा व्यापारी काफी परेशान चल रहे हैं।
विज्ञापन



हैंडलूम का सामान खराब
कपड़ा व्यापारी अनिल कुमार नागपाल ने बताया कि बीते दिनों मार्केट में हुए जलभराव के कारण उनकी दुकान में रखा हैडलूम का पूरा सामान खराब हो गया। जिससे करीब पांच लाख का सामान खराब हो चुका है। दुकान से निकाले गए कुछ सामान को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ से 10 लाख का नुकसान

न्यू क्लॉथ मार्केट के व्यापारी अमित बजाज ने बताया कि दुकान में रखे कपड़े का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल खराब हुए कपड़ों का आकलन किया गया। जिससे पता चल पाया कि करीब आठ से दस लाख का नुकसान हो चुका है। जलभराव की यह आपदा नुकसान लेकर पहुंची है।


चार दिनों में भारी नुकसान

कपड़ा व्यापारी नरेश कुमार बजाज ने बताया कि बीते चार दिनों से हुए जलभराव के कारण उनका करीब पांच लाख का नुकसान हो चुका है, जलभराव की परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन के पास पुख्ता इंतजाम नहीं थे और इसी वजह से कपड़ा व्यापारियों का भारी नुकसान हो गया।





भरपाई करना होगा मुश्किल

होलसेल कपड़ा मार्केट के स्थानीय व्यापारी नितिन शर्मा ने बताया कि अचानक हुए जलभराव की वजह से उनका करीब 25 लाख का नुकसान हो गया। बीते चार दिनों से मार्केट में बाढ़ जैसे हालातों के कारण दुकानों में रखे कपड़े का भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई करना भी बहुत मुश्किल होगा।



ब्याज में छूट का हो प्रावधान
इस भयंकर आपदा में कपड़ा व्यापारियों के नुकसान की भरपाई करना तो बहुत ही मुश्किल है। बैंक से लिए गए लोन आदि में कुछ महीनों के लिए ब्याज आदि की छूट का प्रावधान रखा जाए, ताकि कपड़ा व्यापारियों को कुछ राहत मिल जाए। -विशाल बत्रा, प्रधान होलसेल कपड़ा मार्केट अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed