फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Violation of fundamental rights of democracy: Dr. Sushil

लोकतंत्र के मौलिक अधिकारों का हो रहा हनन : डाॅ. सुशील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Violation of fundamental rights of democracy: Dr. Sushil
अंबाला। छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने बताया कि किस तरह से ईडी, सीबीआई का दुरुपयाेग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका उदाहरण रविवार को देखने को मिला जब सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बुलाया और साढ़े नौ घंटे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान 56 से ज्यादा सवाल पूछे। जबकि ऐसा कोई भी मामला नहीं है। इसके विरोध में हरियाणा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने का प्रयास किया। जिला अंबाला से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शाम तक पुलिस थाने में रखा। अरविंद केजरीवाल के सीबीआई ऑफिस से बाहर आने पर ही कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया। चित्रा सरवारा ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरदार गुरचरण सिंह, दिलबाग सिंह, गगन डांग, वीरेंद्र गांधी, विनोद धीमान, मलकियत सिंह, अविनाश कुमार, विजय गुंबर, जपनीत सिंह व अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed