फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vikram's head punished Asima the title of election victory

विक्रम पैनल के सिर सजा असीमा चुनाव की जीत का खिताब, जतिंद्र पैनल हारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vikram's head punished Asima the title of election victory
अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफेक्चर एसोसिएशन (असीमा) के चुनाव में शनिवार को जीत का खिताब विक्रम पैनल के सिर सजा। 3 वर्ष के लिए चुने गए नए पदाधिकारियों की घोषणा होते ही अग्रवाल धर्मशाला में जीत का जश्न शुरू हो गया। विक्रम पैनल के चाहने वालों ने फूल मालाओं के साथ इस फैसले का स्वागत करते हुए नए पदाधिकारियों को बधाई दी। इसके चुनाव अधिकारी मुकेश चोपड़ा रहे। चुनावों में प्रधान पद के लिए कुल 278 मान्य मतों का इस्तेमाल हुआ। इसमें से विक्रम चौधरी को 150 और जतिंद्र सहगल को 125 वोट डाली। इसके अतिरिक्त तीन वोट को रद्द किया गया। इस तरह प्रधान पद के लिए विक्रम चौधरी चुने गए। जबकि उपप्रधान पद के लिए भी 278 मान्य मतों में से 196 सौरभ नागपाल और 78 गुर किरपाल सिंह को डली, कुल चार वोट रद्द हुए। दूसरी ओर संयुक्त सचिव के लिए सचिन गोयल को 196 और सुमित अग्रवाल को 75 वोट मिली, कुल सात वोट रद्द की गई। उधर, महासचिव पद के लिए गौरव सोनी को 168 और आशीष पराशर को 105 वोट मिले, इसमें कुछ 5 मत रद्द किए गए। सबसे बड़ी जीत संयुक्त सचिव की रही। सबसे कम हार-जीत का अंतर प्रधान पद के बीच देखने को मिला। जबकि अंकुश गुप्ता को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed