फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bhavika, Radhika and Naman excel in the road safety test.

Ambala News: सड़क सुरक्षा परीक्षा में भाविका, राधिका और नमन ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Bhavika, Radhika and Naman excel in the road safety test.
कुरुक्षेत्र। सड़क सुरक्षा के नियमों के लिए आयोजित परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी। स्कूल
- विजेता विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को जागरूक करने का लिया संकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जगत गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के पहले स्तर में भाविका ने प्रथम, नीरव ने द्वितीय और विहान और शिवाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्तर में राधिका ने प्रथम, परी ने द्वितीय व रूपेश, अयान और रोहन ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीसरे स्तर में नमन ने प्रथम, पार्थ और अनमोल ने द्वितीय और हरप्रीत कौर, नितिन, सगन व सक्षम ने तृतीय स्थान हासिल किया। परीक्षा में विद्यार्थियों से सड़क संकेतों, हेलमेट व सीट बेल्ट के इस्तेमाल, सुरक्षित वाहन संचालन और पैदल यात्रियों की सावधानियों से जुड़े सवाल पूछे गए।


विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता देवी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल परीक्षा का विषय नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को छोटी उम्र से ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना जरूरी है। जसमेर सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, कार में सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करना जरूरी है। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मनजीत सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक चेतना की भावना विकसित करते हैं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed