{"_id":"6a961d25c77088f0ef0a6de5","slug":"notices-were-served-to-56-people-in-five-colonies-ambala-news-c-45-1-kur1010-160389-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच कॉलोनियों में 56 लोगों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच कॉलोनियों में 56 लोगों को थमाया नोटिस
विज्ञापन
पिहोवा। पानी के सैंपल लेने पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद
- अवैध पानी कनेक्शनों पर कसा शिकंजा, लोगों को कनेक्शन नियमित कराने के निर्देश
- पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए स्योंसर समेत आसपास के गांवों में 20 से ज्यादा लिए सैंपल
गौरव सागवाल
पिहोवा। अवैध पानी कनेक्शनों पर जनस्वास्थ्य विभाग ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की टीमों ने शहर की पांच कॉलोनियों में जांच अभियान चलाकर 56 अवैध कनेक्शन पकड़े और संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए। विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध कनेक्शन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी और लोगों को अपने कनेक्शन नियमित कराने होंगे।
विभाग की ओर से फौजी प्लॉट में छह, नंद कॉलोनी में पांच, गुरुनानक कॉलोनी में पांच, पूजा कॉलोनी में 10 और प्रीति कॉलोनी में 30 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। सबसे ज्यादा 30 नोटिस प्रीति कॉलोनी में जारी हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान जहां अवैध कनेक्शन मिल रहे हैं, वहां संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस देकर कनेक्शन नियमित कराने के लिए कहा जा रहा है।
वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अरविंद मैहला का कहना है कि बारिश के मौसम में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर भी विभाग ने निगरानी भी बढ़ा दी है। स्योंसर गांव समेत आसपास के गांवों में दो दिन में 20 से ज्यादा पानी के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है। बीते दो दिन में 20 सैंपल विभाग द्वारा लिए गए है। वहीं पिछले हफ्ते में विभाग द्वारा 83 पानी के सैंपल लिए गए थे। इनमें नीमवाला से 18, बकाली खुर्द से 13, कांगला से 20, इशाक से 20 और जलबेड़ा से 12 सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
अवैध कनेक्शन मिलने पर जारी होगा नोटिस
जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुमित गर्ग ने बताया कि अवैध पानी कनेक्शनों की लगातार जांच की जा रही है। जांच में जो भी अवैध कनेक्शन मिल रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अब तक 50 से अधिक लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कनेक्शन नियमित करवाने के लिए कहा जा रहा है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विभाग की ओर से पानी के सैंपल लेने का काम भी जारी रखा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता में किसी तरह की शिकायत मिलने पर उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।