फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passed in theory, failed in practical, 250 out of 280 candidates were given 10 to 15 marks.

Ambala News: थ्योरी में पास, प्रैक्टिकल में फेल, 280 में 250 परीक्षार्थियों को दिए 10 से 15 अंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Passed in theory, failed in practical, 250 out of 280 candidates were given 10 to 15 marks.
प्रदोन्नति पर संकट से नाराज परीक्षार्थी पहुंचे केयू, ओएसडी ने ललित कला विभाग के अध्यक्ष को किया तलब
विज्ञापन

-वीसी ऑफिस के बाद शिक्षा मंत्री के पास पहुंचा मामला, चंडीगढ़ में मुलाकात के लिए निकले शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ललित कला के प्रैक्टिकल का परिणाम आने के बाद परीक्षार्थियों में रोष गहरा गया हैं। प्रदेशभर से शिक्षक और विद्यार्थी सोमवार को अपनी शिकायत लेकर वीसी कार्यालय पहुंचे। उनका कहना है कि करीब 280 परीक्षार्थियों में से 250 को प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया है। खास बात यह है कि इनमें कई परीक्षार्थियों के थ्योरी में 80 फीसदी से ज्यादा अंक हैं, जबकि 70 अंकों के प्रैक्टिकल में किसी को 10, किसी को 12 तो किसी को 15 अंक मिले हैं।
शिक्षकों और विद्यार्थियों के अनुसार जुलाई में प्रैक्टिकल परीक्षा हुई थी और अगस्त में परिणाम आया। परिणाम देखने के बाद बड़ी संख्या में फेल होने पर उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने दोबारा प्रैक्टिकल कराने और अंकों की जांच की मांग रखी। उनका कहना है कि थ्योरी में अच्छे अंक लेने वाले इतने ज्यादा परीक्षार्थियों का प्रैक्टिकल में फेल होना समझ से बाहर है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि वे फाइन आर्ट्स का अतिरिक्त विषय पदोन्नति के लिए कर रहे हैं। कई शिक्षक करीब 15 साल से पदोन्नति के लिए यह प्रैक्टिकल देते आ रहे हैं। उनका कहना है कि पदोन्नति मिलने के बाद ही उन्हें घर के नजदीक आने का मौका मिल सकता है। अभी कई शिक्षक अपने घर से करीब 250 किलोमीटर दूर नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में प्रैक्टिकल में फेल होने से उनका पदोन्नति भी प्रभावित होगा। शिक्षकों ने बताया कि पहले फाइन आर्ट्स का प्रैक्टिकल हिसार में हुआ था, लेकिन इस बार उनकी मांग है कि प्रैक्टिकल दोबारा लिया जाए और इसका आयोजन ललित कला विभाग से बाहर किसी कॉलेज में कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएसडी ने अध्यक्ष को कार्यालय में बुलाया
शिक्षक और विद्यार्थी जब वीसी कार्यालय के बाहर अपनी मांग को लेकर डटे तो ओएसडी पवन रोहिल्ला ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्या सुनी। इसके बाद ललित कला विभाग के अध्यक्ष को अपने कार्यालय में बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। ओएसडी ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री से मिलने चंडीगढ़ गए शिक्षक और विद्यार्थी
शिक्षक प्रवीन, जोगिंदर और नरेश ने बताया कि हम विश्वविद्यालय में अपनी बात रखने के बाद इस मामले को शिक्षा मंत्री के सामने रखने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए है। उनका कहना है कि वे प्रैक्टिकल परिणाम की समस्या और दोबारा परीक्षा कराने की मांग शिक्षा मंत्री के सामने भी रखेंगे। शिक्षा मंत्री ने उनको समय दिया है इस मामले को लेकर।

परीक्षा नियंत्रक को भेजा मामला, जांच के बाद रिचेकिंग संभव : ओएसडी
ओएसडी पवन रोहिल्ला ने बताया कि पूरा मामला परीक्षा नियंत्रक को भेज दिया गया है। वीसी ने भी मामले को देखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई खामी सामने आती है और यह पाया जाता है कि परीक्षार्थियों को जानबूझकर फेल किया गया है तो रिचेकिंग करवाई जा सकती है। फिलहाल प्रैक्टिकल को रि-शेड्यूल करने का प्रावधान नहीं बनता। जांच के बाद केयू प्रशासन रि-चेकिंग का फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed