फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   uma bharti first in poster making

स्टेट लेवल की पोस्टर मेकिंग में पानीपत की उमा भारती रही विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
uma bharti first in poster making
गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के गणित विभाग ने लॉकडाउन के दौरान एक ऑनलाइन स्टेट लेवल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई। विभाग की अध्यक्ष मैडम पिंकी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गणित की प्रकृति में भूमिका, गणित का कोविड-19 की लड़ाई में योगदान, कोविड-19 से बचने के लिए सुरक्षा कदम तथा कोविड-19 का प्रकृति पर प्रभाव जैसे रोमांचक विषय रखे गए। 19 मई तक सभी प्रतिभागियों से आवेदन प्राप्त किए गए। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न, लगभग 51 कॉलेजों से छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि लॉक डाउन के इस समय और इस माहौल के दौरान ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने से विद्यार्थियों में एक नया आत्मविश्वास, जागृति व नूतन जोश उत्पन्न होता है। मैडम सुजाता गोयल ने प्रतियोगिता के परिणामों के बारे में बताया कि प्रथम स्थान आईबी कॉलेज पानीपत से उमा भारती, द्वितीय स्थान सीआरए कॉलेज सोनीपत के छात्र मयंक और तृतीय स्थान गवर्नमेंट कॉलेज अंबाला छावनी की छात्रा काजल रानी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed