{"_id":"6192c61a986cc3753a14a0b3","slug":"two-purse-stolen-from-shatabdi-and-female-passenger-and-himachal-express-ambala-news-knl897159106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी से पुरुष और हिमाचल एक्सप्रेस से महिला यात्री का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी से पुरुष और हिमाचल एक्सप्रेस से महिला यात्री का पर्स चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रेनों में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। पहली घटना अमृतसर नई दिल्ली शताब्दी में हुई और दूसरी दौलतपुर चौक-दिल्ली के बीच चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस में हुई है। दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर छावनी जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
जीआरपी प्रभारी विलायती राम ने बताया कि दूसरे थानों से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं धरपकड़ के लिए भी टीम का गठन किया गया है। पहली चोरी के संबंध में जानकारी देते हुए अजय निवासी दिल्ली ने बताया कि 23 सितंबर को वह ट्रेन नंबर 02013 अमृतसर शताब्दी में दिल्ली से लुधियाना जा रहे थे। सफर के दौरान उनकी सीट के नजदीक ही दो युवक बैठे हुए थे। उसे शक है कि दोनों युवकों ने ही पर्स चोरी किया है। पर्स में कुछ नकदी सहित जरूरी दस्तावेज थे। इसी प्रकार दूसरे मामले की जानकारी देते हुए भारतीय नेवी में तैनात कर्मचारी भीम सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को वह परिवार सहित ट्रेन नंबर 04554 हिमाचल एक्सप्रेस में नंगल डैम से पुरानी दिल्ली जा रहे थे। रात को लगभग 1.50 बजे जब ट्रेन छावनी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया और रेलवे यार्ड में चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। पर्स में कुछ नकदी, जेवरात सहित जरूरी दस्तावेज थे। भीम सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्होंने कोच नंबर एचए-1 में तैनात टीटीई राकेश कुमार को भी दी थी।