{"_id":"607c85898ebc3ec0da56401d","slug":"two-death-and-221-case-found-in-ambala-ambala-news-knl676243176","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 वर्षीय पुरुष और 57 वर्षीय महिला की मौत, 221 मिले पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 वर्षीय पुरुष और 57 वर्षीय महिला की मौत, 221 मिले पॉजिटिव केस
विज्ञापन
two death and 221 case found in ambala
जिले में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोरोना ने लगातार दूसरे दिन दो और जान ले ली। इन दो लोगों की जान लेने के बाद अप्रैल में अभी तक कोरोना 21 लोगों की जान ले चुका है। रविवार को कोरोना ने 45 वर्षीय पुरुष और 57 वर्षीय महिला की जान ले ली। 45 वर्षीय व्यक्ति गांव टंडवाली का रहने वाला था। किडनी की समस्या के अलावा इस समय वह ऑक्सीजन सपोर्ट था। वहीं, जिन महिला की मौत हुई है वह पटेल नगर अंबाला छावनी की रहने वाली थी। महिला शुगर और उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रही थी। साथ ही कोरोना संक्रमित आने के बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी। इन दो मौत के साथ जिले में अभी तक 182 लोगों की जान कोरोना ले चुका है। अभी तक जिले में मृत्यु दर 1.6 प्रतिशत है। दूसरी तरफ 221 नए केस सामने आए, इन केस के साथ अब जिले में 17 हजार 04 कुल संक्रमित मरीज हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 14 हजार 880 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें रविवार को डिस्चार्ज किए गए 188 मरीज भी शामिल हैं। वर्तमान में 1942 एक्टिव केस हो गए है। पिछले कुछ दिनों से लगातार एक्टिव केस बढ़ने से रिकवरी दर घटकर 87.51 रह गई है।
2 लाख 91 हजार 600 सैंपल आरटीपीसीआर से लिए
जिले में अभी तक कुल 2 लाख 94 हजार 226 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 91 हजार 600 सैंपल आरटीपीसीआर से लिए गए हैं, जबकि 42 हजार 626 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। रविवार को जिले में 92 मरीज अंबाला सिटी, 55 अंबाला कैंट, 19 शहजादपुर, 2 मुलाना, 3 बराड़ा, 5 नारायणगढ़ और 45 चौड़मस्पुर से संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से डिफेंस कॉलोनी, कांशी नगर अंबाला सिटी से 3-3, हाउसिंग बोर्ड कॉलानी अंबाला कैंट, कच्चा बाजार अंबाला कैंट, सुभाष गली अंबाला सिटी, जगाधरी गेट अंबाला सिटी, शारदा नगर अंबाला सिटी, रेलवे कॉलोनी अंबाला कैंट, वीटा कॉलोनी अंबाला सिटी, राम किशन कॉलोनी अंबाला कैंट, बकनौर, तोपखाना बाजार अंबाला कैंट, चंद्रपुरी, सेक्टर-8, सेक्टर-10 से 2-2 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा जंडली से 6, दुर्गा नगर अंबाला सिटी, सेक्टर-9, बलदेव नगर, वशिष्ट नगर अंबाला सिटी से 4-4, विजय नगर अंबाला कैंट, महावीर नगर अंबाला सिटी से 1-1 और अन्य जगह से संक्रमित मिले हैं।
92 हजार 662 को लगा अप्रैल माह में टीका
जिले में अप्रैल माह के 18 दिन में रिकॉर्ड 92 हजार 662 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। इतना ही नहीं इस महीने 2714 लोगों ने कोरोना से बचाव की दूसरी डोज भी लगवाई है। अभी तक जिले में 2 लाख 14 हजार 218 को पहली डोज और 36 हजार 824 को दूसरी डोज लग चुकी है। कुल 2 लाख 51 हजार 42 कोरोना से बचाव के टीके लग चुके हैं।
विज्ञापन
113 कंटेनमेंट एक्टिव जोन
जिले में इस समय 113 कंटेनमेंट एक्टिव जोन हो गए हैं। बड़ी बात यह है कि अप्रैल माह में 15.17 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव मिल रहे हैं। अप्रैल माह में कुल 2909 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। यानी औसतन प्रतिदिन 161 केस मिले हैं। अप्रैल माह में 27 हजार 944 कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। अभी तक जिले की बात करें तो जिले में इस समय 1356 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अप्रैल माह में 2 हजार 66 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस समय 1854 मरीज घरों में होम आइसोलेटिड हैं। इस समय 88 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।