फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two arrested for snatching earrings from woman's ears

Ambala News: महिला के कान से बालियां झपटने वाले दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for snatching earrings from woman's ears
अंबाला सिटी। सीआईए-1 ने कार्रवाई करते हुए लूट के मामले में संलिप्त दो लोगों को काबू किया, इसमें पंजोखरा गांव निवासी अभिजीत सिंह व सिटी के आसा सिंह गार्डन निवासी भागमल को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। इस मामले के संबंध में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि चार जुलाई 2025 को आसा सिंह गार्डन के पास अज्ञात लड़के उसके कानों से सोने की बालियां झपटकर ले गए थे।
विज्ञापन


कमानीदार चाकू सहित युवक काबू
नारायणगढ़। सीआईए ने कार्रवाई करते हुए सारन बिहार निवासी आफताब आलम को कमानीदार चाकू सहित गिरफ्तार किया। युवक को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीआईए को सूचना मिली थी कि युवक के पास अवैध चाकू है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। आरोपी को कालाअंब में स्थित एक फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


चोरी के मामले में दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

अंबाला। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नन्हेडा निवासी गुरपाल सिंह व यशप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों का न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। इस मामले के संबंध में कुलदीप नगर स्थित आर्यव्रत मोटर टीपीटी के मैनेजर तिलक राज ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 जुलाई को आरोपियों ने कुलदीप नगर में खड़ी गाड़ी की बैटरी, पंप की तार व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के मामले में पकड़ा, बाइक बरामद

अंबाला। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामगढ़ माजरा निवासी दलबीर सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया। युवक को कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले के संबंध में ठरवा गांव निवासी रमनदीप ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पांच मई को सिटी फन पार्क के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed