{"_id":"6699a45eb876cbf8550300c4","slug":"two-arrested-for-looting-10-thousand-rupees-from-the-center-operator-ambala-news-c-36-1-sknl1017-126413-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: केंद्र संचालक से 10 हजार की लूट में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: केंद्र संचालक से 10 हजार की लूट में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुलाना (अंबाला)। मुलाना के नाहौनी गांव में बाइक सवार बदमाश द्वारा तेजधार हथियार के बल पर एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक बलजिंद्र पर लूट मामले की गुत्थी सीआईए शहजादपुर ने सुलझा दी है। आरोपियों ने पहले शाम के समय दुकान पर आकर एक लाख रुपये निकल जाने की बात कहीं थी। उस समय तो वह चले गए थे। बाद में रेकी कर रहे थे। जैसे ही दुकानदार रात को निकला तो हमला कर दिया।
आरोपियों की पहचान साहा गांव निवासी नितिन कुमार व गोकलगढ़ गांव निवासी साहिल उर्फ गोलू के रूप में हुई। कोर्ट में पेश कर नितिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। साहिल को एक दिन के रिमांड पर लेने के बाद जेल भेजा। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक, तलवार व नगदी बरामद कर ली है।
ग्राहक सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी से सुलझी गुत्थी
शहजादपुर सीआईए के उप-निरीक्षक बलकार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने जब पूरी आपबीती बताई तो ग्राहक सेवा केंद्र के सीसीटीवी को खंगाला गया था। उस फुटेज के आधार पर आरोपियों का पहुंचा जा सका। शिकायतकर्ता नानकु नगला गांव निवासी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी नाहौनी गांव में सीएचसी सेंटर और एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है। 13 जुलाई की शाम को एक व्यक्ति दुकान पर आया था। कहने लगा कि उसके एक लाख रुपये निकल जाएंगे। उसे बताया कि इतनी बड़ी रकम तो कोड स्कैन से ही निकलेगी। वह चला गया था। रात को वह 8 बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपी ने धारदार हथियार से बाजू पर हमला कर दिया था। आरोपी बाइक पर सवार था। पीठ पर लगा बैग की जीप तोड़कर 500-500 के नोट करीब 10 हजार रुपये की राशि छीन ली थी।